{"_id":"6aa198a56634cc029609e5b3","slug":"students-dazzled-at-the-kala-utsav-gonda-news-c-100-1-slko1026-165789-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कला उत्सव में विद्यार्थियों ने जमाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कला उत्सव में विद्यार्थियों ने जमाया रंग
Wed, 09 Sep 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के जीजीआईसी में जिला स्तरीय कला उत्सव में शामिल प्रतिभागी।
गोंडा। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव में विद्यार्थियों ने 12 विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संगीत, नृत्य, चित्रकला, लोकगीत, नाटक और कहानी वाचन समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता में करीब 50 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
चित्रकला द्विआयामी प्रतियोगिता में सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की आयुषी गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। एकल शास्त्रीय नृत्य में राजकीय हाईस्कूल गिलौली पंडरीकृपाल की कविता सोनी विजेता रहीं। लोक नृत्य समूह में राजकीय हाईस्कूल लौव्वा टेपरा, बेलसर के चाहत एवं ग्रुप ने बाजी मारी।
संगीत गायन एकल शास्त्रीय में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के भास्कर शर्मा प्रथम रहे। समूह लोकगीत में राजकीय हाईस्कूल गिलौली पंडरीकृपाल की काजल एवं ग्रुप ने पहला स्थान हासिल किया। संगीत वादन में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के उमापति मिश्र विजेता घोषित किए गए। लघु नाटक में सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की संस्कृति पांडेय एवं ग्रुप ने प्रथम स्थान पाया। कहानी वाचन में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के निखिल मिश्रा विजेता रहे।
विज्ञापन
कला उत्सव का शुभारंभ प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. सुधीर कुमार पांडेय, प्रधानाचार्या अमिता पांडेय और नोडल अधिकारी अर्चना चौरसिया ने संयुक्त रूप से किया। निर्णायक मंडल में अमिता पांडेय, नीतू खत्री, सुनीता श्रीवास्तव और किरन पांडेय शामिल रहीं। विजेताओं को प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन अर्चना चौरसिया ने किया। इस दौरान जिला समन्वयक उत्तम कुमार मल्ल, अविनाश शुक्ल, अजीत कुमार समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे।