फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   student,scholarship,pradarshan

छात्रवृत्ति न मिलने से बिफरे छात्र, ज्ञापन सौंपा

Thu, 21 Apr 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
student,scholarship,pradarshan
फोटो-2 गोंडा के कलेक्ट्रेट में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते छात्र। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। दशमोत्तर छात्रवृत्ति न मिलने से नाराज छात्रों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या एकत्र छात्रों ने समाज कल्याण मंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से छात्रा लक्ष्मी गुप्ता ने कहा कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिले के हजारों छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था, लेकिन वित्तीय वर्ष बीत जाने के बाद भी छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिला है। ऑनलाइन स्थिति जांचने पर बजट का अभाव बताया जा रहा है। सुमन चौधरी ने कहा कि गरीब व मध्यमवर्गीय छात्र- छात्राओं की पूरी पढ़ाई छात्रवृत्ति पर ही निर्भर रहती है, छात्रवृत्ति पाकर ही वह अगली कक्षा मे प्रवेश लेते हैं। छात्रवृत्ति का लाभ न मिलने के कारण उनकी शिक्षा पर काफी प्रभाव पडेगा। छात्र अमर सिंह व भानु कोहली ने कहा कि पूरे प्रदेश मे छात्रवृत्ति समस्या को लेकर छात्रों मे नाराजगी है, छात्रों ने विभिन्न माध्यमों से सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाई है। छात्रवृत्ति का लाभ न मिला तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह, शिवम मंझवार, पुष्पा राज, आराधना आदि रहे।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने छात्रवृत्ति की मांग की
जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर सामान्य वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की। जिला प्रवक्ता शिवकुमार दूबे ने कहा कि समाज कल्याण विभाग की उदासीनता के चलते सैकड़ों छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई जिससे उनकी आगे की पढ़ाई बाधित हो रही है। सामान्य वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ दिलाया जाए जिससे उन छात्रों की पढ़ाई चलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed