फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Student's suicide case would be magisterial inquiry

छात्रा की आत्महत्या मामले की होगी मजिस्ट्रेटी जांच

Tue, 17 Nov 2015 11:40 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
नगर के एक कॉलेज की छात्रा को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार शुक्ला को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


14 अक्टूबर को छात्रा की मां ने नगर कोतवाली में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पुत्री एक स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा थी, का स्कूल के अध्यापक दीपक फर्नान्डो एवं आफताब अहमद द्वारा शोषण किया जा रहा था।
विज्ञापन


 जब उसने यह बात विद्यालय की अध्यापिका रश्मि कपूर को बताई तो उसने उसे फेल करने की धमकी दी और जब छात्रा के पिता ने स्कूल के प्रिंसिपल से शिकायत की तो उन्हें उनकी पुत्री का नाम काट कर बाहर करने की धमकी दी गयी। इन्हीं कारणों से तंग आकर उनकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या के संबंध में लिखे गए सुसाइड नोट में मृतका ने स्कूल के प्रबंध तंत्र सहित अध्यापक दीपक, आफताब अहमद व रश्मि कपूर को अपनी मृत्यु के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

छात्रा की मां की तहरीर पर नगर कोतवाली में मुकदमा संबंधित के विरुद्ध पंजीकृत किया गया तथा आरोपी अध्यापक दीपक फर्नान्डो एवं आफताब अहमद की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया है। आवेदिका ने अपनी पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की मजिस्ट्रेटी जांच कराने का अनुरोध किया है।

इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जनहित में मामले की सत्यता उजागर करने के लिए पुलिस द्वारा की जा रही विवेचना के अतिरिक्त मजिस्ट्रेटी जांच के लिए नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार शुक्ल को नामित किया है।


इसी प्रकरण में आरोपी अध्यापिका रश्मि कपूर के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सीओ सिटी को आदेश दिए हैं कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापेमारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed