{"_id":"d7e33d800e2445d2111bced2e3e2bfd1","slug":"student-s-death-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से गिरकर छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से गिरकर छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
Updated Wed, 29 Jul 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल से बस द्वारा घर लौट रहा कक्षा 9 का छात्र
विज्ञापन
बस से गिरकर घायल हो गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आते समय छात्र की
मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। चालक भाग गया है।
गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के टेडौठी निवासी मिर्रे का बेटा मनीष (15) लघु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरा चौराहा का छात्र था। मनीष बुधवार को स्कूल आया था। स्कूल से मनीष प्राइवेट बस से घर लौट रहा था। बस में चढ़ते समय भीड़ की धक्का-मुक्की के चलते नीचे गिरकर बस की चपेट में आ गया। परिवारीजन मनीष को इलाज के लिए जिला अस्पताल में आए।
गेट पर ही डॉक्टर ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष गौरा चौराहा नरेन्द्र यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बस को कब्ज में लिया गया है। चालक फरार है। मामले की छानबीन की जा रही है।