{"_id":"61e7076f5c637d15d625ed6a","slug":"student-road-traffic-gonda-news-lko6140462177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का सम्मान
विज्ञापन
फोटो- 20 - गोंडा के आरटीओ दफ्तर के सभागार में प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के साथ लोग। संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा के लिए प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों का सम्मान मंगलवार को किया गया। इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बबिता वर्मा ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। संचालन यात्रीकर अधिकारी शैलेंद्र तिवारी ने किया। आरटीओ दफ्तर के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
माध्यमिक स्तर पर प्रतिभागियों में चित्रकला प्रतियोगिता में अभिषेक भारती प्रथम, सुहानी नाग द्वितीय, अरूण कुमार मौर्या तृतीय स्थान पर रहे। क्विज प्रतियोगिता में शुभम मिश्र प्रथम, नूरसवा द्वितीय व फहीम अंसारी तृतीय स्थान पर रहे। लेखन प्रतियोगिता में स्नेहा कश्यप प्रथम, तनु पांडेय द्वितीय व सूरज कश्यप तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह उच्च शिक्षा स्तर की प्रतियोगिताओं में चित्रकला प्रतियोगिता में तनु पांडेय प्रथम, ममता चौधरी द्वितीय, रुकशाना तृतीय स्थान पर रहीं। क्विज प्रतियोगिता में आदर्श त्रिपाठी प्रथम, सोनल त्रिपाठी द्वितीय व अंकित कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
लेखन प्रतियोगिता में आराध्या पांडेय प्रथम, रेखा जायसवाल द्वितीय व अरविंद कुमार सोनी तृतीय स्थान पर रहे। मेधावियों को तय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आचार्य नरेंद्र देव किसान महाविद्यालय के डॉ. सुरेंद्र कुमार पांडेय, संजय कुमार संभागीय निरीक्षक, सभाजीत त्रिपाठी वरिष्ठ सहायक, अतुल मौर्य वरिष्ठ सहायक, सरफराज, लवकुश सिंह, सुशील भट्ट आदि रहे।