फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   student,polling

मतदाता जागरूकता को लेकर शिक्षण संस्थानों ने निकाली जागरूकता रैली

Fri, 31 Dec 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
student,polling
मतदाता जाकरूकता के लिए एकत्र हुए स्कूल के बच्चे। - फोटो : GONDA
गोंडा। मतदाता जागरुकता को लेकर जनपद के विद्यालयों में स्वीप एक्टिविटी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रमों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज परसपुर, राजकीय बालिका हाईस्कूल त्योरासी, माता प्रसाद साहू इंटर कॉलेज कूक नगर ग्रन्ट, भारतीय इंटर कॉलेज कटरा बाजार, शिक्षक बंधु इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज अकौनी बेलसर, राजकीय हाईस्कूल गिलौली पण्डरी कृपाल, राजकीय इंटर कॉलेज महेवा गोपाल मनकापुर, राजकीय बालिका हाई स्कूल अचल नगर रूपईडीह तथा जंग बहादुर बनवारी लाल इंटर कॉलेज में स्कूली छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स व स्काउट गाइड द्वारा विशाल मतदाता जागरुकता रैली निकाली गईं।
विज्ञापन

स्वीप प्रभारी/जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें संस्थान के छात्र-छात्रों ने विभिन्न स्लोगन व नारों के साथ जनसामान्य को जागरूक करने का काम किया। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रबंधक, अध्यापक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed