{"_id":"63f7ae5b0ebe719a9300b176","slug":"student-ill-while-giving-exam-gonda-news-c-13-1-100550-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: परीक्षा देते समय छात्रा बीमार, अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: परीक्षा देते समय छात्रा बीमार, अफरा-तफरी
Thu, 23 Feb 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की तलाशी लेते शिक्षक।
बलरामपुर। एमपीपी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को संस्कृत बोर्ड की परीक्षा के दौरान पूर्व मध्यमा प्रथम खंड की एक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। उसे पसीना आने लगा और वह चक्कर खाकर गिर गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। तत्काल 108 एंबुलेंस को कॉल किया गया। जब तक स्वास्थ्य टीम पहुंचती छात्रा सामान्य हो गई। हालांकि स्वास्थ्य टीम ने उसका प्रारंभिक उपचार किया।
छात्रा के बीमार होने की सूचना पर डीआईओएस गोविंद राम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं, यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा की प्रथम पाली में वाणिज्य की परीक्षा हुई। इसमें सिर्फ 12 परीक्षार्थी ही थे। द्वितीय पाली में हाईस्कूल सिलाई की परीक्षा में कुल 15 परीक्षार्थी शामिल हुए।
बच्चों को दी गई जानकारी
पॉयनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में बृहस्पतिवार को कक्षा नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी के बच्चों को गुड टच व बैड टच के बारे में बताया गया। शिक्षिका पूनम चौहान, नीलम श्रीवास्तव व अर्चना श्रीवास्तव ने बच्चों को जागरूक किया। प्रबंध निदेशक एमपी तिवारी ने भी बच्चों से संवाद किया।