फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   student,gonda,ukrain

कृष्ण मोहन पहुंचा घर, परिवार के लोगों को राहत

Sat, 05 Mar 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
student,gonda,ukrain
फोटो-13-पोलैंड से रवाना होने के पूर्व सेल्फी लेता प्रशांत सोनी। (संवाद) - फोटो : GONDA
गोंडा। यूक्रेन पर रूसी हमले के दौरान वहां फंसे मेडिकल छात्रों के परिवार के लोगों को अपने लाल के घर पहुंचने के इंतजार में पलकें बिछाएं हैं। शुक्रवार देररात बेलसर के पलवार पुरवा का रहने वाले कृष्ण मोहन केन्द्र सरकार की मदद से सही सलामत अपने घर पहुंच गया। परिवार के लोग राहत महसूस कर रहे हैँ। खरगूपुर के भाई-बहन समेत करनैलगंज के व्यापारी का बेटा रास्ते में हैं। अभी जिले के पांच छात्रों के आने का इंतजार है।
विज्ञापन

बमबारी में उड़ाया मिलिट्री हाउस
रूसी हमले के दौरान यूक्रेन के विनीसिया शहर से वापस लौटे बेलसर के पलवार पुरवा के रहने वाले मेडिकल छात्र कृष्ण मोहन सिंह ने यूक्रेन में हमले के दौरान बिताए दिनों को अमर उजाला के प्रतिनिधि से साझा किया। कृष्ण मोहन बताते हैं कि विनीसिया शहर में बने मिलिट्री हाउस को रूसी हमले में उड़ा दिया गया। भारतीय छात्रों समेत अन्य देशों के लोगों के साथ ही यूक्रेनी लोग दहशत में आ गए। हमले के दौरान जब सायरन बजता था तो सभी छात्र बंकर में छिप जाते थे। एक दिन तो लगातार 12 घंटे तक हमला हुआ। छात्रों को 12 घंटे तक बंकर में बिताना पड़ा। बताया कि बमबारी बंद होने के बाद उसकी यूनिवर्सिटी के भारतीय छात्रों को ग्रुप एक निजी बस करके रोमानिया के लिए निकला। रोमानिया बार्डर पहुंचने पर लगा कि अब सुरक्षित हैं। पिता पप्पू सिंह ने बताया शुक्रवार की देर रात बेटा घर पहुंचा तब जाकर चिंता खत्म हुई। यूक्रेन में फंसे करनैलगंज नगर के व्यापारी रमेश कुमार गुप्ता का बेटा सुयश शनिवार को दिल्ली पहुंचने के बाद वहां से कार से गोंडा के निकला है। सुयश के पिता रमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उनका बेेेटा दिल्ली से कार से गोंडा के लिए रवाना हुआ है।
विज्ञापन

पोलैंड से दिल्ली पहुंचे भाई-बहन शालू प्रशांत
यूक्रेन के शहर खारकीव में फंसे मेडिकल छात्र भाई बहन प्रशांत सोनी व शालू सोनी शुक्रवार को पोलैंड पहुंच गए थे। वहां से शनिवार को दोनों दिल्ली के लिए फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। शालू व प्रशांत के पिता विनोद कुमार सोनी ने बताया कि जब बेटे और बेटी से बात हुई तो पता चला कि दोनों की फ्लाइट ने पोलैंड से दिल्ली के लिए उड़ान भरी है। तब जाकर बच्चों की सही सलामत यहां पहुंचने की उम्मीद जगी। विनोद ने बताया कि रविवार को दोनो बच्चों के घर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश के घर पहुंचे एडीएम व आपदा विशेषज्ञ, जाना हाल
इटियाथोक ब्लॉक के मध्यनगर के रहने वाले सूर्य प्रताप सिंह का बेटा आकाश के यूक्रेन से निकलकर हंगरी बार्डर होते शुक्रवार को अपने सही सलामत घर पहुंच गया। इसकी जानकारी मिलने पर अपर जिला मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी व आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने शनिवार को उसके घर पहुंचकर मुलाकात की। एडीएम ने आकाश को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर अपर जिला मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी व आपदा विशेषज्ञ आकाश को रिसीव करने लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट गए थे। वहां से अपने वाहन से आकाश को देर रात मध्य नगर उसके घर पर पहुंचाया गया। शनिवार को आकाश का हाल चाल लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारी आकाश के घर पहुंचे तथा उसका अभिनंदन किया। आकाश यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। आकाश ने अधिकारियों से यूक्रेन के हालात एवं अपने अनुभवों को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed