Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   student,gonda,girls

छात्रा परिषद में मोनिक कैप्टन व आरती वाइस कैप्टन बनीं

Fri, 18 Nov 2022 04:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
student,gonda,girls
गोंडा के नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय में छात्र परिषद के पदाधिकारियों के साथ सीडीओ। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में महाविद्यालय से चयनित छात्र परिषद के शपथ ग्रहण में पदाधिकारियों में उत्साह रहा। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने छात्राओं को आगे बढ़ने के तरीके बताए। अपने अनुभव साझा किए। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव ने कॉलेज के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर संगीत शिक्षिका किरन पांडेय, श्वेता सिंह एवं योगा की समता धनकानी के निर्देशन में छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिक्षिका गीता श्रीवास्तव ने समाज में फैले भ्रष्टाचार, गंदगी, प्रदूषण और जनसंख्या वृद्धि से उपजी समस्या पर शिव के तांडव नृत्य के माध्यम से मनमोहक मंचन किया। अवध क्षेत्र में प्रचलित ‘लोकगीतों-चुनरिया गोटेदार पिया हमरा का लैहो, आज आयो अयोध्या में राम घर-घर दियना जरे’ के गीतों की प्रस्तुति हुई। अंग्रेजी विभाग की डॉ. हरप्रीत कौर, मनोविज्ञान विभाग की शिक्षिका कंचन पांडेय के नेतृत्व में मुख्य अतिथि ने छात्रा परिषद के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कैप्टन मोनिका श्रीवास्तव, वाइस कैप्टन आरती सिंह, कल्चरल हेड जया त्रिपाठी, स्पोर्टस हेड सुप्रिया सिंह व अन्य लीडर फरहीन बानो, अरशिया निशा, हिमांशी शुक्ला, अंशिका श्रीवास्तव, तनु पांडेय, सौम्या सिंह, सोनम श्रीवास्तव, मानसी पाठक, अंशिका दूबे, अर्पिता तिवारी, पूजा शुक्ला, गौसिया, प्राची शर्मा व जेबा फातिमा को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने महाविद्यालय स्तर पर छात्राओं के भविष्य को सवांरने के लिए किये जाने वाले कार्यों की सराहना की। छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी छात्राओं को प्रत्येक अवसर को वास्तविकता में बदलकर अपने आपको आत्मनिर्भर बनाना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय की व्यवस्थापिका डॉ. आनंदिता रजत ने मुख्य अतिथि का आभार जताया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रवक्ता रंजना बन्धु, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. मौसमी सिंह, डॉ. अमिता श्रीवास्तव, डॉ. आशू त्रिपाठी, डॉ. रश्मि द्विवेदी, डॉ. साधना गुप्ता, सुनीता मिश्रा, सुनीता पांडेय, सुषमा पांडेय, सुषमा सिंह, कुमकुम, विमला सुबेन्दु वर्मा, अर्जुन चौबे, हीरालाल वर्मा, चन्द्रपाल वर्मा, अतुल तिवारी, हिमाशी मिश्रा, वंदना पाठक, प्रीती, वर्तिका, रोली, संध्या, ईला, अरविंद पाठक, मंगली राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed