फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Student dies in accident in fog, friend critical

Gonda News: कोहरे में हादसे में छात्र की मौत, साथी गंभीर

Sat, 11 Jan 2025 01:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 11 Jan 2025 01:34 PM IST
विज्ञापन
Student dies in accident in fog, friend critical
झंझरी/बालपुर (गोंडा)। घने कोहरे में शुक्रवार सुबह गोंडा-लखनऊ मार्ग पर चौपाल सागर के पास ट्रक में पीछे से बाइक टकरा गई। हादसे में एलबीएस पीजी कॉलेज में स्नातक की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार छात्र करनैलगंज के सोनहरा गांव निवासी आलोक कुमार मिश्र (19) की मौत हो गई। जबकि उसका साथी दिव्यांशु ओझा (19) निवासी रेरुवा गांव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एससीपीएम चौकी प्रभारी उमाशंकर उपाध्याय ने बताया कि लखनऊ मार्ग पर हारीपुर के पास एक कंपनी का गोदाम है। शुक्रवार सुबह गोदाम में सामान उतारने के लिए चालक ट्रक मोड़ रहा था। तभी पीछे से आ रही बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार आलोक व दिव्यांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने आलोक को मृत घोषित कर दिया। दिव्यांशु को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। बाद में परिजनों ने दिव्यांशु को ले जाकर निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि बाइक आलोक चला रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में गहरी चोट से उसकी मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
आलोक व दिव्यांशु लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी के छात्र थे। दोनों में गहरी दोस्ती थी। शुक्रवार सुबह दोनों परीक्षा देने के लिए एकसाथ बाइक से निकले थे। हादसे में मृत आलोक के पिता अजय कुमार मिश्र की बालपुर बाजार में बीज की दुकान है। आलोक की मौत से पिता अजय के साथ ही मां गुड़िया व बहन काजल का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना महाविद्यालय पहुंची तो दोनों के सहपाठी दुखी हो गए।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed