{"_id":"623cb8d0fdbcac63e237fc3c","slug":"student-board-exam-gonda-news-lko6229917104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में मुन्नाभाई मिला, तलाशी पर बाउंड्री कूद कर भागा ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में मुन्नाभाई मिला, तलाशी पर बाउंड्री कूद कर भागा ़
विज्ञापन
फोटो-8-गोंडा के रोजवुड इंटर कॉलेज में परीक्षा देने के लिए कतारबद्घ छात्र। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा 143 केंद्रों पर शुरू हुई, जिसमें 4693 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है। पहले दिन ही नवाबगंज के एक केंद्र पर परीक्षार्थी के नाम पर दूसरा युवक परीक्षा देने आया। निरीक्षण के दौरान पकड़ में आने पर कॉलेज की बाउंड्री फांद कर भाग गया। केंद्र व्यवस्थापक ने परीक्षार्थी के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पहले दिन ही 4693 ने परीक्षा छोड़ दी है। कई केंद्रों पर बिना परिचय पत्र के ही शिक्षक ड्यूटी करने पहुंचे। उनका कहना था कि ऐन वक्त पर ड्यूटी लगी है, जिससे परिचय पत्र बनवाने का समय ही नहीं मिला। इसके अलावा कुछ केंद्रों पर एक ही सीसीटीवी कैमरा मिला। जिसकी रिपोर्ट एडी बेसिक शिक्षा ने विभाग को भेजी है।
जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन कई मामले सामने आए। जिले के नवाबगंज क्षेत्र के महंथ श्यामबिहारी दास इंटर कॉलेज कोल्हमपुर में पहली पाली में हाईस्कूल के हिंदी विषय की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान वैभव सिंह परीक्षार्थी के स्थान पर कोई दूसरा युवक परीक्षा देने पहुंच गया। केंद्र के स्टेटिक मजिस्ट्रेट अमित कुमार व सहायक परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक अमिताभ पांडेय को निरीक्षण के दौरान संदेह हुआ और उन्होंने सवाल करने शुरू किए। युवक सकते में आ गया और लोग जब तक समझ पाते, वह कॉपी, प्रश्नपत्र, प्रवेश पत्र छोड़कर फरार हो गया। केंद्र व्यवस्थापक ने थाने में केस दर्ज कराया है। डीआईओएस राकेश कुमार ने मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई और जांच की जा रही है। परीक्षार्थी भगवान बख्श सिंह शांति सिंह इंटर कॉलेज गढ़ी का छात्र है। पुलिस को पूरी जानकारी दी गई है। वहीं सहायक शिक्षा निदेशक विनय मोहन वन के निरीक्षण में कई अव्यवस्था मिली। उन्होंने रिपोर्ट भेजी है। बताया कि हलधरमऊ क्षेत्र के परीक्षा केंद्र अल्ताफ मेमोरियल इंटर कॉलेज में एक ही सीसीटीवी कैमरा कक्षों में लगा था। जबकि दोनों तरफ कैमरे होने चाहिए थे। इसके अलावा हरिकृष्ण ओझा इंटर कॉलेज व राष्ट्रीय इंटर कॉलेज फतेपुर बालपुर में बिना परिचय पत्र के ही शिक्षक कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने पहुंचे थे। इससे दिक्कत हुई।
हाईस्कूल के हिंदी की परीक्षा 4505 परीक्षार्थियों ने छोड़ी
बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। पहली पाली में हाईस्कूल के हिंदी विषय की परीक्षा में 46140 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 41635 ने परीक्षा दी, हिंदी के ही 4505 ने परीक्षा छोड़ दी। अब यह पूरी परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। इसी तरह प्रारंभिक हिंदी के लिए एक ही परीक्षार्थी पंजीकृत था। वह उपस्थित रहा। इंटर के सैन्य विज्ञान की परीक्षा में 474 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 386 ने परीक्षा दी, 88 ने परीक्षा छोड़ दी है। दूसरी पाली में इंटरमीडियट के हिंदी की परीक्षा में 32712 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इस तरह पहले दिन 4693 ने परीक्षा छोड़ दी है। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार व एसपी संतोष कुमार मिश्र, डीआईओएस राकेश कुमार ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
प्रवेश पत्र न आने से दो छात्र नहीं दे सके परीक्षा
वजीरगंज (गोंडा)। क्षेत्र के दयानंद आर्य वैदिक इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का प्रवेश पत्र न आने से दो छात्र परीक्षा से वंचित हो गये। शुभम मौर्य व सूरज मौर्य का आरोप है कि वह इसी विद्यालय में पढ़ रहा था और मेरा प्रवेश पत्र नहीं आया है। छात्रों ने जिला विद्यालय निरीक्षक सहित उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। इस संबंध में जब दयानन्द इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कौशल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेरे इंटर कॉलेज में इनका प्रवेश नहीं है। वहीं महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में चल रही हाईस्कूल, इंटर की परीक्षा का एसडीएम तरबगंज ने निरीक्षण किया।
गलत सवाल से परेशान हुए छात्र
बोर्ड परीक्षा में गलत सवाल आने से छात्र परेशान हुए। केंद्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षक भी इसका कोई हल नहीं कर सके। इंटरमीडिएट साहित्यक हिंदी के प्रश्न पत्र 14 में लिखा था कि निम्नलिखित में से किन्हीं दो वाक्यों का हिंदी में अनुवाद कीजिए। चार वाक्य जो दिए गए वह हिंदी में ही लिखे थे। अब छात्र परेशान हो गए कि आखिर वह अनुवाद क्या करें। इससे चार नंबर का यह सवाल सभी ने छोड़ ही दिया। कुछ ने सवाल पूरा उतार दिया है। परीक्षा के बाद केंद्र के बाहर कॉलेज के गेट पर बच्चे अपने अभिभावकों से प्रश्न पत्र में चार नंबर गलत होने की चर्चा करते दिखाई दिये। पूछने पर आदिति, मोनिका, प्रियंका ने बताया कि पेपर में गलत होने से हम लोगों का चार नंबर का प्रश्न नहीं हो सका। उधर प्रथम पाली में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सहित कई स्कूल में पुलिस के जवान दिखाई नहीं दिए। परीक्षा में पुलिस का सहयोग न होने से केंद्र व्यवस्थापकों के पसीने छूट रहे हैं।
देर से कॉपियां जमा होने पर केंद्रों को चेतावनी
बोर्ड परीक्षा में केंद्रों को समय से उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी संकलन केंद्र जीआईसी में कई केंद्रों की ओर से देर से कापियां जमा की गईं। इससे देर तक संकल्प केंद्र के लोगों को कॉपियां एकत्र करना पड़ा। बताया जा रहा है कि कई आसपास के केंद्रों की ओर से भी देरी की गई। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों को समय से उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने की हिदायत दी है। माना जा रहा है कि कॉपियों को जमा करने में देरी से गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। वैसे केंद्रों के प्रभारियों की मानें तो पहला दिन होने से दिक्कत हुई है, बाकी अब समय से ही कॉपियां जमा होंगी।