फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   student,basic education

पहले दिन ही डेढ़ लाख छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 22 Mar 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
student,basic education
फोटो-23-गोंडा में करनैलगंज के परिषदीय विद्यालय में परीक्षा देतीं छात्राएं। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। बेसिक स्कूलों की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन ही डेढ़ लाख के करीब छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है। फिलहाल परीक्षा में किसी को फेल नहीं करना है और परीक्षा न देने वाले छात्रों को भी कक्षोन्नति दी जानी है। इससे विभाग भी उपस्थिति पर गंभीर नहीं दिख रहा है। तीन हजार स्कूलों में एक साथ परीक्षाओं में प्राइमरी स्तर के कक्षाओं की मौखिक परीक्षाएं हुईं। वहीं जूनियर हाईस्कूल में लिखित परीक्षा हुई। मंगलवार को बीएसए डॉ. अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हो रही है। छात्रों की उपस्थिति के लिए प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बेसिक स्कूलों में परीक्षाओं का सिलसिला दो साल बाद शुरू हुआ है। इस बार परीक्षा तो आनन-फानन में शुरू हो गई, लेकिन स्कूलों का पाठ्यक्रम पूरा नहीं है। तीन हजार के करीब बेसिक स्कूलों में चार लाख 10 हजार छात्र- छात्राएं पंजीकृत हैं। बताया जा रहा है कि पहले दिन ही डेढ़ लाख के करीब छात्र परीक्षा देने नहीं आए हैं। फिलहाल जो छात्र स्कूल आए उनकी परीक्षा कराई गई है। प्राइमरी स्तर की सभी कक्षाओं के सभी विषयों की मौखिक परीक्षा ली गई है, इसमें कक्षा एक के छात्रों की सभी परीक्षाएं मौखिक ही होनी है। इसके अलावा अन्य कक्षाओं में भी मौखिक व लिखित दोनों तरह की परीक्षाएं होनी हैं। जूनियर हाईस्कूल में लिखित परीक्षाएं हुईं। जूनियर हाईस्कूल में पहले दिन पहली पाली में कृषि विषय की परीक्षा हुई, वहीं द्वितीय पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षाएं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed