फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   strike,gonda,bank,emplye

निजीकरण के विरोध में अरेबिया ने किया धरना प्रदर्शन

Sat, 24 Sep 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
strike,gonda,bank,emplye
गोंडा के पंतनगर में प्रथमा ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपते बैंककर्मी। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन (अरेबिया) के आह्वान पर ग्रामीण बैंकों को निजीकरण की राह पर ले जाने के विरोध में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल कर वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उप्र ग्रामीण बैंक इंप्लाइज यूनियन, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक अधिकारी एसोसिएशन व प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति की अगुवाई में अधिकारियों व कर्मचारियों ने शुक्रवार को बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय सचिव राहुल केसरी ने कहा कि सरकार ने ग्रामीण बैंकों को अपनी वैधानिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए शेयर बाजार के माध्यम से आईपीओ लाकर जरूरी पूंजी जुटाने के निर्देश दिए हैं, जबकि एसोसिएशन देश की सौ करोड़ से अधिक ग्रामीण आबादी के लिए ग्रामीण बैंकों को एक करके भारतीय राष्ट्रीय ग्रामीण बैंक बनाने की मांग कर रही है।
विज्ञापन

प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष व क्षेत्रीय सचिव सुवास यादव ने 30 हजार से अधिक रिक्त पदों पर 20 हजार अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण व वर्ष 2014 से मृतक आश्रित सेवा योजना लागू करने का मुद्दा उठाया। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष व क्षेत्रीय सचिव ओपी तिवारी ने नई पेंशन योजना को वापस लेकर बैंकिंग पेंशन नियम वर्ष 1993 को लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ज्ञापन वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार गंधर्व को सौंपा। इस मौके पर सुधीर शुक्ला, दीपांकर सिंह, केके पांडेय, आशीष चौरसिया, नीरज सिंह, मीनाक्षी गौड़, अभिषेक नागर, अरविंद सिंह, अनिल, मनविजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed