{"_id":"16f8e16710417f71a4b51b9fd97bc1b6","slug":"strict-action-the-counting-of-manipulation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना में गड़बड़ी की तो सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना में गड़बड़ी की तो सख्त कार्रवाई
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षक शंभूनाथ शुक्ल ने मतगणना में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को साफ तौर पर निर्देशित करते हुए चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति, चाहे अधिकारी, कर्मचारी, अभिकर्ता व प्रत्याशी क्यों न हो, मतगणना में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
शनिवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए प्रेक्षक ने कहा कि विकास खंडवार नियुक्त आरओ कड़ी सुरक्षा के बीच निष्पक्ष मतगणना कराएं।
उन्होंने कहा कि अगर किसी आरओ या अन्य मतगणना कर्मी की संलिप्तता मतगणना में पाई गई तो निश्चित ही उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
मतगणना कार्य में नियुक्त सभी अधिकारी व कर्मचारी चुनाव की निष्पक्षता हर हाल में बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। प्रेक्षक ने निर्देश दिए हैं कि मतगणना के बाद ग्रामवार की गई मतगणना एवं प्रत्याशियों द्वारा प्राप्त मतों का विवरण ग्रामवार राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करें तथा अपलोड करने के पूर्व यह सुनिश्चित करें कि हर अपलोड किया जा रहा परिणाम शत-प्रतिशत सही व मतगणना के प्राप्त परिणाम के अनुरूप ही हैं।
विज्ञापन
प्रत्येक ग्राम पंचायत की मतगणना का कार्य पूरा होते ही विजयी प्रत्याशी को प्रमाणपत्र भी अविलंब दिया जाना भी सुनिश्चित किया जाए और आंकड़ों को आयोग की वेबसाइट पर भी तत्काल अपलोड कर दिया जाए।
प्रेक्षक ने सभी मतगणना टेबलों पर मतगणना की वीडियो रिकार्डिंग अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने विकास खंडवार तैनात किए गए मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि वे मतगणना के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करें।