फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Stop corruption, transparency in transactions

लेनदेन में पारदर्शिता लाने से रुकेगा भ्रष्टाचार

Wed, 22 Feb 2017 11:30 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Wed, 22 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
 Stop corruption, transparency in transactions
राहुल और अखिलेश
। नोटबंदी को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री पर सीधा हमला बोला है। नोटबंदी के फैसले को गलत बताते हुए सीएम ने कहा कि रुपया कभी काला सफेद नहीं होता। काला सफेद लेनदेन होता है। जब तक लेनदेन में पारदर्शिता नहीं आयेगी भ्रष्टाचार नहीं रुकेगा।
विज्ञापन


अखिलेश ने  बसपा को पत्थरों की सरकार बताते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती के बहकावे में न आने की सलाह दी। सीएम ने कब्रिस्तान और श्मशान की बात करने वालों से सावधान रहने को कहा ।       
विज्ञापन


 बुधवार को आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पीएम नरेंद्र मोदी पर सबसे अधिक हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि साइकिल की रफ्तार देखकर पीएम का ब्लड प्रेशर बढ़ गया है। चुनाव बाद पीएम समेत भाजपा के सभी बड़े नेताओं को अपने ब्लड प्रेशर की जांच करानी पड़ेगी। प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले की आलोचना करते हुए सीएम ने उन्हें घेरा और कहा कि अच्छे दिन का नारा देने वाले लोगों ने जनता को लाइन में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीबों का पैसा जमा करा लिया और लोग अपने ही पैसे को पाने के लिए दिनरात बैंकों के बाहर लाइनों में खड़े रहे। कई लोगों ने लाइनों में ही दम तोड़ दिया। अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि नोटबंदी से नकली नोटों पर लगाम लगेगी लेकिन अब तो बैंकों के एटीएम से नकली नोट निकल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के मन की बात करने पर सवाल किया कि मन की बात करने वाले काम की बात कब करेंगे। रमजान व दिवाली पर बिजली देने के प्रधानमंत्री के भेदभाव के आरोपों पर सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री गंगा मइया की कसम खाकर कहें कि उनके संसदीय क्षेत्र काशी को 24 घंटे बिजली मिल रही है कि नहीं।

कब्रिस्तान और श्मशान के निर्माण के प्रधानमंत्री के सवाल पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि पीएम शायद यह नहीं जानते कि इनका जिक्र कब किया जाता है। बसपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बसपा पत्थरों की सरकार है और पत्थरों की सरकार से सावधान रहने की आवश्यकता है।

बसपा सुप्रीमों को अपनी बुआ बताते हुए उन्होंने कहा कि बुआ जी अभी से विपक्ष में बैठने की बात कर रही हैं। उन्होंने ऐसी पार्टी के बहकावे में न आने की अपील की। अपने 50 मिनट के संबोधन में सीएम अखिलेश ने समाजवादी सरकार की योजनाओं को विस्तार से गिनाया। समाजवादी एंबुलेंस व 100 डायल योजना की तारीफ करते हुए अखिलेश ने कहा कि अमेरिका जैसे देश की व्यवस्था को प्रदेश में लाने का काम समाजवादी सरकार ने किया है।

लैपटाप का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार में सभी मेधावियों को लैपटाप दिया गया जिससे प्रदेश के युवाओं को देश दुनिया से जुडने का मौका मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि तीन तीन बार गुजरात का मुख्यमंत्री रहने के दौरान पीएम ने कहां कहां मेट्रो ट्रेन चलाई।


करीब एक घंटा देरी से जनसभा में पहुंचे अखिलेश ने जनता के धैर्य को भी सराहा। सपा उम्मीदवारों को जिताने की अपली करते हुए सीएम ने सपा सरकार के काम को देखकर वोट देने की अपील की। मुख्यमंत्री के आने से पहले जनसभा को कृषिमंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह,मंत्री महबूब अली, मेहनौन विधायक नंदिता शुक्ला, सदर प्रत्याशी सूरज सिंह, मेहनौन प्रत्याशी राहुल शुक्ला, रामप्रताप सिंह, रामबिशुन आजाद व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सिंह ने भी संबोधित किया।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed