फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Stolen Ashtadhatu idols of Ram, Sita, and Lakshman recovered after a month and a half.

Gonda News: चोरी हुईं राम-सीता-लक्ष्मण की अष्टधातु मूर्तियां डेढ़ माह बाद मिलीं

Sat, 20 Jun 2026 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Stolen Ashtadhatu idols of Ram, Sita, and Lakshman recovered after a month and a half.
बरामद अष्टधातु की मूर्तियां।
बालपुर। करनैलगंज के सोनहरा गांव स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर से डेढ़ माह पूर्व चोरी हुई भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियां शनिवार सुबह रहस्यमय हालात में मिल गईं। तीनों मूर्तियां मंदिर के पास एक नवनिर्मित मकान की चौखट पर पड़ी थीं। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

सोनहरा के पंडित पुरवा स्थित राम जानकी मंदिर से पांच मई रात चोर ताला तोड़कर अष्टधातु की मूर्तियां उठा ले गए थे। अगले दिन सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे पुजारी को चोरी की जानकारी हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह मंदिर के पुजारी रामेश्वर प्रसाद शुक्ल ने मंदिर के समीप स्थित एक नवनिर्मित मकान में तीनों मूर्तियां पड़ी देखीं। सूचना पर एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय, कोतवाल और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम जानकी मंदिर के प्रशासक प्रमोद पांडेय ने बताया कि 1930 में अयोध्या से अष्टधातु की इन मूर्तियों को लाकर मंदिर में स्थापित किया गया था। तब से नियमित पूजा-अर्चना होती रही है। मूर्तियों की चोरी से ग्रामीण दुखी थे। अब मूर्तियों के वापस मिलने के बाद विधि-विधान से पुनः प्राण-प्रतिष्ठा कराई जाएगी। एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि मूर्तियां पुजारी के परिसर स्थित निर्माणाधीन मकान में मिली हैं। बरामदगी के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा चोरी करने वालों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed