फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Stirred together to find 39 Corona positive

एक साथ 39 कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

Thu, 23 Jul 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Stirred together to find 39 Corona positive
गोंडा। जिले में अब तक के कोरोना के सारे रिकार्ड टूट गये। बुधवार की देर रात एक जिले में 39 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये। एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग के हाथ पांव फूल गये हैं। हाल ये है कई मरीजों को भर्ती करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास एंबुलेंस और टीम मौजूद नहीं है। कई कोरोना संक्रमितों तक देर शाम तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई थी।
विज्ञापन

अकेले नगर क्षेत्र में ही 16 पॉजिटिव केस
बुधवार देर रात आई कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट में अकेले नगर क्षेत्र के ही 16 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। शहर के चौक बाजार को पहले ही सील किया जा चुका है। इसके बाद करनैलगंज क्षेत्र में 8, इटियाथोक में 2, परसपुर में 2, मनकापुर में 4, नवाबगंज में 1, पंडरीकृपाल में 1, हलधरमऊ में 1, रुपईडीह में 2, वजीरगंज में 1 और झंझरी ब्लाक में 1 कोरोना पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

खुद वाहन बुक कराकर पहुंचा कोविड अस्पताल
इटियाथोक)। 17 घंटे बाद भी कोरोना संक्रमित युवक को एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल पाई। इसके बाद परिजनों ने तबीयत बिगड़ने पर तुरंत वाहन की व्यवस्था कर उसे किसी तरह हॉस्पिटल में भर्ती कराया। रेलवे स्टेशन रोड निवासी एक व्यवसायी के 36 वर्षीय पुत्र की रिपोर्ट बुधवार की रात पॉजिटिव आई। इसकी सूचना उसे मोबाइल से मिली। इसके बाद घर वाले गुरुवार दोपहर 2 बजे तक एंबुलेंस आने का इंतजार करते रहे। संक्रमित युवह को सुबह सांस लेने में भी परेशानी होने लगेगी। परिजनों ने इस समस्या को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फोन कर मदद मांगी। काफी देर तक एंबुलेंस नहीं आई तो परिजनों ने आननफानन एक वाहन की व्यवस्था की और संक्रमित युवक को तुरंत लेकर कोविड लेवल वन हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनकापुर में बढ़ी लोगों की समस्या
मनकापुर (गोंडा)। कस्बा के एक मोहल्ला में तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने से कस्बा वासियों की बेचैनी बढ़ गई। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, नगर पंचायत कर्मी व फायर सर्विस कर्मी मौके पर पहुंच कर मोहल्ले को सैनिटाइज करके सील कर दिया है। नगर पंचायत मनकापुर के मोहल्ला रफी नगर व पटेल नगर में बुधवार को देर शाम आयी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट में तीन मरीज मिलने से मोहल्ला रफी नगर व पटेल नगर को हाट स्पाट घोषित कर दिया गया। स्वास्थ विभाग, पुलिस, नगर पंचायत कर्मी व फायर सर्विस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच कर मोहल्ले को सेनेटाइज किया। बीते सप्ताह इसी मोहल्ले में चार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। मरीजों को लेवल-1 हॉस्पिटल भेज कर मोहल्ले के कुछ हिस्से को सील कर दिया गया था।
महिला को भेजा गया लखनऊ
मंगुरा बाजार (गोंडा)। ग्राम पंचायत खजुरी की महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, लखनऊ के कमांड हॉस्पिटल में कैंसर का इलाज चल रहा था। लेकिन हाल ही में फेफड़ा में पानी आ जाने के कारण दिक्कत हो बढ़ गई थी। पीड़ित महिला 15 दिन पहले लखनऊ गई थी तब डाक्टर नहीं मिले थे। महिला 19 जुलाई को दिखाने लखनऊ गई थी तब डाक्टर नहीं मिले थे ।मंगलवार अपने पुत्र के साथ लखनऊ गई थी। जहां पर डॉक्टरों ने कोरोना कीी जांच कराने की सलाह दिया। करोना की जांच कराने बुधवार गोंडा के जिला चिकित्सालय जांच कराई। चिकित्सा अधिकारी परसपुर डॉ. एमपी यादव ने बताया कि गंभीर बीमारी के कारण इन्हें लखनऊ भेजा गया है।

बुधवार रात तीन दर्जन से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने से थोड़ी मुश्किल जरूर बढ़ी है। सभी को जरूरत के मुताबिक कोविड लेवल-1 अस्पताल में शिफ्ट कराया जा रहा है। सभी को थोड़ा संयम से काम लेना होगा। -डॉ. मधु गैरोला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed