{"_id":"651c5a025a61cc856105c8d6","slug":"sticks-crackled-in-road-dispute-13-injured-gonda-news-c-100-1-slko1026-5351-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रास्ते के विवाद में चटकीं लाठियां, 13 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रास्ते के विवाद में चटकीं लाठियां, 13 जख्मी
Tue, 03 Oct 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। थाना नवाबगंज क्षेत्र के कोल्हमपुर इमाम माली पुरवा में रास्ते के विवाद को लेकर सोमवार देर शाम दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। जिसमें चार महिलाओं समेत 13 लोग जख्मी हो गए। मामले में दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव निवासी पवन कुमार सैनी ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि सोमवार शाम सात बजे उसके घर के सामने रखा लकड़ी और कंडा गांव के ही रहने वाले राहुल सैनी ने हटा दिया और रास्ता बनाने लगे। मना करने पर राहुल के साथ राजा सैनी, अजय, रंजीत, मुकेश, दुर्गा प्रसाद लाठी-डंडे लेकर आ धमके और अभद्रता करते हुए पीटने लगे। बीचबचाव करने आए सरवन सैनी, मनोज सैनी, उसके पिता प्रभुनाथ, माता भागदेई, पत्नी रजनी और बहन सरिता को भी लाठी-डंडे से पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
दूसरे पक्ष के राहुल सैनी ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि गांव के ही प्रभुनाथ उसके घर के सामने पहले से बालू रखे थे। सोमवार शाम लकड़ी रखकर पूरा रास्ता बंद कर दिए। जब वह लकड़ी हटाकर रास्ता बनाने लगा तो पवन सैनी, सरवन सैनी, मनोज सैनी, रघुनाथ सैनी, विवेक और सनी अभद्रता करते हुए लाठी-डंडे से मारने लगे। बीचबचाव करने आए अजय, रंजीत, राजा, मुकेश, मीनू सैनी और सुमन को भी पीटा।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।