{"_id":"6952c2ad12a16a0b08015bb2","slug":"stf-arrested-the-accused-with-a-reward-of-rs-50000-gonda-news-c-100-1-slko1026-149556-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 50 हजार के इनामी आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 50 हजार के इनामी आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा
Mon, 29 Dec 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
आरोपी जाकिर। स्रोत: पुलिस
गोंडा। एसटीएफ ने 50 हजार रुपये के इनामी व चोरी के आरोपी जाकिर निवासी सरदारपुरवा डेहरास को रविवार देर शाम सुसुंडा गांव के पास से गिरफ्तार किया है। परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि जाकिर अपने गांव के ही साथी रिजवान, अंकित सिंह, रितिक सिंह उर्फ बिल्लू निवासी कालीसिंह पुरवा मधईपुर खांडेराय मलखान निवासी भयापुरवा मरचौर, शनि निवासी रामनेवाज पुरवा मरचौर व योगेश निवासी भयापुरवा मरचौर के साथ मिलकर चोरी करता था।
छह माह पहले लच्छन पुरवा डेहरास स्थित कंपोजिट बीयर की दुकान में सेंध काटकर चोरी की गई थी। इसके बाद धर्मनगर स्थित बीयर की दुकान में भी चोरी हुई थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तलाश की जा रही थी। एसपी विनीत जायसवाल ने जाकिर पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। इसके बाद एसपी की रिपोर्ट पर मामला एसटीएफ को सौंप दिया गया। रविवार देर शाम एसटीएफ के उपनिरीक्षक प्रताप नारायण सिंह, हेड कॉन्स्टेबल दिलीप, कुलदीप, राजेश, शिवभोला शुक्ल व सुभाष चंद्र के साथ परसपुर की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जाकिर के खिलाफ थाना परसपुर, कौड़िया, उमरीबेगमगंज व देहात कोतवाली में 12 प्राथमिकी दर्ज हैं।