फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   State workers strike

राज्य कर्मियों ने की हड़ताल

Tue, 22 Dec 2015 10:51 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Dec 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सभी घटक दल कलम बंद हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष इंद्रपाल तिवारी व महामंत्री सीतापति राम मिश्र के नेतृत्व में निर्माण विभाग, जिला अस्पताल, कोषागार रजिस्ट्री ऑफिस, तहसील, विकास भवन, आरटीओ ऑफिस व सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। यहां हड़ताल पूरी तरह सफल रही।

हड़ताल कर्मियों ने कर्मचारियों के इलाज में कैशलेस सुविधा मुहैया कराने, केंद्र के समान भत्ता दिलाने समेत कई मांगें उठाईं। हड़ताल में फूलनाथ पांडेय,, राकेश तिवारी व रामनरेश वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर मंगलवार को मांगों को लेकर संग्रह अमीन संघ एवं संग्रह अनुसेवक संघ के कर्मचारी तहसील सदर में कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के तहसील अध्यक्ष विष्णु यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक सरकार मांगें पूरी नहीं करती हैं, तब तक आंदोलन चलता रहेगा।

राज्य कर्मचारियों को केन्द्रीय कर्मचारियों के समान भत्ता दिलाने, 7, 14 व 20 वर्ष की कुल सेवा के आधार पर तीन पदोन्नति पद का ग्रेड वेतन देने, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भुगतान करने की कर्मचारियों ने मांगें रखीं।

हड़ताल में इन्द्रपाल तिवारी, उमाशंकरधर दिवेदी, राधेश्याम मिश्र, रामअधार, प्रदीप श्रीवास्तव, राजू मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed