{"_id":"68793c31e2b58262ce0c1c03","slug":"state-of-the-art-pathology-started-test-report-will-be-available-on-mobile-gonda-news-c-100-1-gon1001-140954-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अत्याधुनिक पैथोलॉजी शुरू, मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अत्याधुनिक पैथोलॉजी शुरू, मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट
Thu, 17 Jul 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के पैथालॉजी में बॉयोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन का पूजन करते प्रधानाचार्य डॉ. धनंजय श
गोंडा। मेडिकल कॉलेज में अब जांच कराने के बाद रिपोर्ट लेने के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एक घंटे में करीब 100 मरीजों की जांच करके रिपोर्ट दे दी जाएगी। कैंसर व हार्मोन की महंगी जांच की सुविधा भी सिर्फ एक रुपये के परचे पर मिल सकेगी। यही नहीं, रिपोर्ट भी मोबाइल पर मिल जाएगी।
बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने नें ऑटोमेटिक बॉयोकेमिस्ट्री मशीन का पूजन कर शुभारंभ किया। पीओसीटी संस्था के सहयोग से छह आधुनिक मशीनों का संचालन शुरू किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि अब मरीजों को एक ही दिन में जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। यदि कोई मरीज 11 बजे तक अस्पताल पहुंच जाता है तो वह दो बजे तक डॉक्टर को जांच रिपोर्ट दिखाकर उपचार करा सकता है।
पीओसीटी के जिला प्रबंधक विनय शुक्ल ने बताया कि अब थैलेसीमिया सहित अन्य जन्मजात बीमारियों की जांच भी मेडिकल कॉलेज में हो जाएगी। मरीज को मेसेज व व्हाट्सएप से जांच रिपोर्ट भेज दी जाएगी। पैथालॉजी प्रभारी रमन सिंह ने बताया कि अब हर घंटे 100 सैंपल की जांच हो सकेगी। मरीजों को कम समय में जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। इस दौरान पैथालॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. वैशाली कोटास्थाने, सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी, एमएस डॉ. डीएन सिंह, डॉ. जगदीश कुमार, डॉ. दीक्षा द्विवेदी, डॉ. आशुतोष आदि मौजूद रहे।