फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   State-of-the-art oxygen plant will start soon in the medical college

Gonda News: मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगा अत्याधुनिक ऑक्सीजन प्लांट

Fri, 21 Feb 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 21 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
State-of-the-art oxygen plant will start soon in the medical college
गोंडा। महाराजा देवीबख्श सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में एक करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक एलएमओ (लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन) प्लांट तैयार किया जा रहा है। इसका काम अंतिम दौर में है। संचालन के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन को लाइसेंस भी मिल गया है। मार्च के अंतिम सप्ताह तक 100 प्रतिशत शुद्ध तरल मेडिकल ऑक्सीजन बेड-टू बेड पहुंचेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में मौजूदा समय में गैस वाले ऑक्सीजन प्लांट से मरीजों को प्राण वायु मिलती है। प्लांट में खराबी आने या पाइप लाइन लीक होने से आपूर्ति ठप हो जाती है। इसके लिए शासन की ओर से एक करोड़ रुपये के एलएमओ प्लांट स्थापित करने की स्वीकृति मिली थी। जिसके फाउंडेशन व टैंक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके लिए लाइसेंस भी जारी हो चुका है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने ने बताया कि यह ऑक्सीजन प्लांट अत्याधुनिक तकनीक पीएसए (प्रेशर स्विंग एडसोर्प्शन) के सिद्धांत पर कार्य करेगा। जिससे अधिक से अधिक ऊंचाई पर भी ऑक्सीजन का प्रेशर कम नहीं होगा। वेंटीलेटर व अन्य बड़ी मशीनें संचालित करने में सुविधा मिलेगी। ऑक्सीजन प्लांट बनाने का काम आईनॉक्स संस्था की ओर से किया जा रहा है। इसकी क्षमता 20 किलोलीटर होगी। ऑक्सीजन प्लांट से पाइप लाइन के जरिए नई बिल्डिंग के 200 बेड जोड़े जाएंगे। प्लांट की जगह पूरी तरह फायर प्रूफ रहेगी। जिससे आग लगने का खतरा नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 प्रतिशत शुद्ध होती है लिक्विड ऑक्सीजन
एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा के अनुसार गैस की अपेक्षा लिक्विड ऑक्सीजन की शुद्धता अधिक रहती है। गैस में फिल्टर की गुणवत्ता के अनुसार 96 से 97 प्रतिशत शुद्ध ऑक्सीजन होती है, जबकि लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन 100 प्रतिशत शुद्ध होती है। एलएमओ प्लांट शुरू होने से मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed