फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   State level taekwondo competition launched

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ

Mon, 30 May 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Mon, 30 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
State level taekwondo competition launched
दांव अाआजमाते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार रात छठी राज्य स्तरीय ओपेन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में मुकाबला हुआ। बालिका वर्ग के अंडर-16 एवं अंडर-18 किलोग्राम भारवर्ग में दूसरा प्रतिद्वंद्वी न होने के कारण लखीमपुर की आशी श्रीवास्तव तथा गाजीपुर की तेजस्विनी प्रजापति को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय ने दीप जलाकर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वन निगम चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सलिल सिंह टीटू ने आनंदेश्वर पांडेय को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।  बलरामपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


राष्ट्रगान से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पहले दिन खेले गए सब जूनियर बालिका वर्ग अंडर-20 किलोग्राम भारवर्ग में गाजीपुर की कशिश भारती, अंडर-22 में लखनऊ की नीरजा प्रधान, अंडर-24 में फैजाबाद की भार्गवी मिश्रा, अंडर-26 में लखनऊ की भूमि जाटव, अंडर-29 में गाजीपुर की खुशी मोदनवाल, अंडर-32 में बलरामपुर की सोनम आनंद, अंडर-35 में बलरामपुर की सृष्टि यादव, अंडर-38 में फैजाबाद की अनुराधा पाल तथा अंडर-41 किलोग्राम भारवर्ग में बागपत की आरजू तोमर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इ
विज्ञापन
विज्ञापन


सी तरह सब जूनियर बालक वर्ग के अंडर-18 किलोग्राम वर्ग में अलीगढ़ के युवराज सारस्वत, अंडर-21 में लखनऊ के कृष्णा रावत, अंडर-23 में शिवजीत चौहान, अंडर-32 में गाजीपुर के बचऊ यादव, अंडर-35 में वाराणसी के आदित्य कुमार सिंह तथा अंडर-50 किलोग्राम भारवर्ग में लखनऊ के शुभम यादव ने स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर प्रदुमन सिंह, जियाउल हशमत, शाबान अली, आलोक अग्रवाल, परमजीत सिंह सहित बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed