{"_id":"61d1e2a3b27d702e3c2b9d0d","slug":"state-government-is-counting-its-last-breaths-suraj-gonda-news-lko611681313","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम सांसें गिन रही है प्रदेश की सरकार: सूरज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम सांसें गिन रही है प्रदेश की सरकार: सूरज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। सदर विधानसभा क्षेत्र के न्याय पंचायत काजीदेवर के बाबा जुगेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में समाजवादी पार्टी के विजय संकल्प चौपाल में मुख्य अतिथि पूर्व सपा प्रत्याशी सूरज सिंह ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
कहा कि झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने वालों की सरकार आखिरी सांसें गिन रही है। कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में सिर्फ झूठे वादे और खोखले दावे करने का काम किया है।
सपा नेता ने कहा कि भाजपा चुनाव के समय तो नवजवानों, छात्रों, महिलाओं, किसानों से तमाम तरह के वादे करती है,लेकिन सत्ता में आने पर वह भूल जाती है। सपा ही लोगों की उम्मीदों को पूरा करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 102 व 108 एंबुलेंस के साथ ही यूपी डायल 100 पुलिस हेल्पलाइन जैसी सुविधाएं जनता को समर्पित करने का ऐतिहासिक काम सपा सरकार ने किया था। भाजपा सरकार ने 10 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन वह अपने वादे पर खरी नहीं उतर सकी।
उन्होंने पूर्व मंत्री स्व. पंडित सिंह का जिक्र करके उपस्थित जनसमूह को भावुक कर दिया। कहा कि पंडित सिंह जी हर समय सदर विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ खड़े रहते थे।
संचालन समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता राजेश दीक्षित ने किया। इस अवसर पर शिव सम्पत सिंह, बब्बू तिवारी, बब्बू मिश्रा, राजेश मिश्रा, मानवेंद्र सिंह मोनू, रिंकू तिवारी, पूर्व प्रधान कुन्दरखी राजेन्द्र यादव, विरवा बभनी, मनोज द्विवेदी गुड्डू, अमरेश सिंह, अभिमन्यु मिश्रा, पंडित राकेश दत्त शास्त्री, रामफेर मौर्या, छोटू नेता, फूलबाबू आदि मौजूद रहे।