फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Staging of Shiva-Parvati marriage ceremony

Gonda News: शिव-पार्वती विवाह की लीला का मंचन

Fri, 06 Oct 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 06 Oct 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Staging of Shiva-Parvati marriage ceremony
 करनैलगंज के गुड़ाही बाजार में रामलीला में ​​शिव पार्वती विवाह का मंचन करते कलाकार।-संवाद
गोंडा। करनैलगंज के गुड़ाही बाजार में चल रही श्रीराम लीला में शिव पार्वती विवाह एवं श्री गणेश जन्म की लीला का मंचन किया गया। लीला में दिखाया गया की भृगु ऋषि के यज्ञ में प्रजापति दक्ष के आगमन पर भगवान शंकर ने उनका अभिवादन नहीं किया। इस पर राजा दक्ष क्रोधित हो कर अपने अपमान का बदला लेने के लिए एक यज्ञ का आयोजन कराते हैं। इसमें सभी देवताओं को आमंत्रित किया मगर भगवान शिव को आमंत्रित नहीं करते हैं।
विज्ञापन

लीला में दिखाया गया कि सती हठ करके पिता दक्ष के यज्ञ में चली जाती हैं। दक्ष सती को अपमानित करके लौट जाने को कहते हैं तथा शिव की भी अवहेलना करते हैं। सती को ग्लानि हो जाने पर उसी के यज्ञ कुंड में योग अग्नि द्वारा भस्म हो जाती हैं। सती पार्वती के रूप में राजा हिमाचल के यहां पुनर्जन्म लेती हैं और शिव को पति रूप में पाने के लिए तप करती हैं। आगे शिव का विवाह पार्वती जी से होता है और मंगल गान नृत्य भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed