फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SSB caught two Nepalese children

एसएसबी ने पकड़े दो नेपाली बच्चे

Sun, 03 Apr 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Sun, 03 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी 50वीं वाहिनी की टीम ने रविवार को बिस्कुट फैक्ट्री में काम दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर लुधियाना ले जाए जा रहे दो मासूम नेपाली सगे भाइयों को बरामद कर लिया। दोनों को नेपाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 
विज्ञापन


एसएसबी 50वीं वाहिनी के उप सेनानायक जनार्दन मिश्रा ने बताया कि बढ़नी रेलवे स्टेशन के निकट नेपाल सीमा चौकी पर हमारी टीम आने-जाने वालों की जांच कर रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच नेपाल के दो मासूम बच्चे भारत की तरफ आ रहे थे। उन्हें रोककर पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि वे लुधियाना पंजाब की बिस्कुट फैक्ट्री में मजदूरी करने जा रहे है। उन्हें एक व्यक्ति ने बढ़नी रेलवे स्टेशन पर बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बच्चे सगे भाई है। दोनों की पहचान 13 वर्षीय विशाल सोनार व 12 वर्षीय विष्णु सोनार निवासी ग्राम इमलिया जिला कपिलवस्तु नेपाल के रूप में हुई है। एसएसबी ने दोनों बच्चों को वापस घर जाने के लिए समझा-बुझाकर नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया है। नेपाल पुलिस दोनों बच्चों को उनके परिजनों के पास पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed