फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   sravasti children,s first in regional competition

मंडलीय प्रतियोगिता में श्रावस्ती के नौनिहाल अव्वल

Tue, 29 Nov 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Tue, 29 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
sravasti children,s first in regional competition
रेस लगाते छात्र - फोटो : अमर उजाला
परिषदीय विद्यालयों की मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को श्रावस्ती जिले के खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया। प्राथमिक वर्ग व जूनियर वर्ग के व्यक्तिगत व टीम स्पर्धा के आधे से अधिक मुकाबलों में श्रावस्ती के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और तीनों जिलों के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन


शहर के पुलिस परेड ग्राउंड पर प्राथमिक वर्ग में खो-खो व कबड्डी तथा जूनियर वर्ग में खो-खो, ऊंची कूद, चक्र क्षेपण, गोला फेंक व वॉलीबाल के मुकाबले कराए गए। जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह ने बताया कि प्राथमिक वर्ग में श्रावस्ती व बहराइच के बालिकाओं के बीच खो-खो का मुकाबला कराया गया। इसमें श्रावस्ती की बेटियों ने बहराइच की टीम को मात देकर मैच जीता।
विज्ञापन


वहीं प्राथमिक संवर्ग के बालक वर्ग में बहराइच के खिलाड़ियों ने बलरामपुर को हरा दिया। बालक वर्ग के कबड्डी के मैच में गोंडा व श्रावस्ती के टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इस मैच में गोंडा के नौनिहालों ने श्रावस्ती की टीम को हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक संवर्ग में बालक व बालिका दोनों में श्रावस्ती के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बालिका वर्ग के खो-खो में श्रावस्ती ने बलरामपुर को हराकर जीत दर्ज की। बालिकाओं के ऊंची कूद में श्रावस्ती की बेबी पांडेय ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर श्रावस्ती की ही प्रमिला व तीसरे स्थान पर बलरामपुर की शशि देवी रही।

चक्र क्षेपण में भी श्रावस्ती की रीना ने बाजी मारी। बहराइच की आंचल वर्मा  दूसरे व श्रावस्ती की जुबैदा तीसरे स्थान पर रही। गोला फेंक में श्रावस्ती की अनीता ने जीत दर्ज की। गोंडा के रवि शुक्ला दूसरे व प्रीति तीसरे स्थान पर रहीं। बालिका वर्ग के वॉलीबाल के मुकाबले में गोंडा व बहराइच की टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई। इस मैच में बाजी गोंडा के खिलाड़ियों के हाथ रही और गोंडा की टीम ने बहराइच की टीम को हराकर मैच जीता। प्रतियोगिता का संचालन शिक्षक इरफान मोइन ने किया। 


प्रतियोगिता में चारों जिलों के करीब 118 शिक्षकों व अनुदेशकों के साथ सत्रवार अधिकारियों को लगाया गया है। इसके साथ प्रतियोगिता के संचालन के लिए छह समितियों का गठन किया गया है मंगलवार को परेड ग्राउंड पर सत्राधिकारी बीईओ रामराज व आनंद प्रकाश सिंह, समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक राजेश सिंह, एमडीएम के डीसी गणेश गुप्ता ही मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य जिम्मेदार अफसर पूरे दिन खेल मैदान से नदारद रहे और इनके लिए लगाई कुर्सियां खाली पड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed