फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Spur will save the embankment from Saryu waves

Gonda News: सरयू की लहरों से तटबंध को बचाएंगे स्पर

Thu, 13 Jun 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 13 Jun 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Spur will save the embankment from Saryu waves
गोंडा। गोंडा में बाढ़ से निपटने को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है। करनैलगंज में बाढ़ के प्रभाव वाले संभावित स्थानों में कील-कांटे दुरुस्त करने में बाढ़ नियंत्रण विभाग जुटा है। चार करोड़ रुपये की लागत से तटबंध की मरम्मत व स्परों का निर्माण कराया जा रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ने पर पानी सीधे तटबंध से टकराता था। जिससे तटबंध कटने का खतरा रहता था। अब स्परों के निर्माण से सरयू की लहरें उसी से टकराएंगी, जिससे सीधे तौर पर तटबंध को नुकसान नहीं पहुंचेगा। इससे लोगों को बाढ़ की विभीषिका भी नहीं झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

आगामी 20 जून से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के आसार हैं। एक तरफ मानसून की बारिश होगी तो दूसरी तरफ पहाड़ी नालों के सैलाब से सरयू के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। बाढ़ से निपटने के लिए करीब चार करोड़ रुपये से काम कराए जा रहे हैं। तीन स्परों का एकसाथ निर्माण कराया गया है। जिस पर करीब सवा दो करोड़ रुपये का खर्च आया है। बाकी बांध को बचाने के लिए मरम्मत व स्पर का निर्माण कार्य चल रहा है। बीते वर्ष 2023 में भी चार करोड़ सात लाख रुपये खर्च किए गए थे। इस वर्ष बढ़ी गर्मी से सरयू नदी का जलस्तर भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। क्योंकि गर्मी के वजह से पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फ गलने का सिलसिला तेज हो गया है। पहाड़ी नालों से 20 जून के बाद पानी आना शुरू हो जाएगा। यदि इसी बीच मानसूनी बारिश भी शुरू हो गई तो बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।
विज्ञापन


बाढ़ खंड गोंडा के अवर अभियंता रवि वर्मा ने बताया कि बांध पर दो प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं। एक प्रोजेक्ट पर करीब सवा दो करोड़ रुपये से तीन स्पर का निर्माण पूरा हो चुका है। बाकी मरम्मत, स्पर और ठोकर का निर्माण कराया जा रहा है। बांध की मरम्मत, रैट होल व रेन कट्स भरने का काम भी तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed