फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   sports,taiquando

जनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेटियों का रहा दबदबा

Thu, 14 Apr 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
sports,taiquando
फोटो-12-गोंडा के सनबीम स्कूल में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाते खिलाड़ी। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। 23वीं जनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गुरुवार को बालिकाओं ने अपने प्रदर्शन के दम पर परचम लहराया। खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता शुक्रवार को भी होगी।
विज्ञापन

गुरुवार को सनबीम स्कूल में आयोजित ताइक्वांडो की दो दिवसीय सब जूनियर, जूनियर, कैडेट व सीनियर बालक-बालिका प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व फातिमा विद्यालय के प्रधानाचार्य पौल कोरियो, गांधी रेलवे विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर राजेश द्विवेदी, सेंट जेवियर के प्रधानाचार्य रामागिरी विद्यासागर ने किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अपनी एक अलग पहचान बना रखी है। पहले दिन हुई प्रतियोगिता में सब जूनियर बालिका वर्ग में श्रद्धा जायसवाल को स्वर्ण पदक, वाकया मिश्रा को रजत पदक व नित्या को कांस्य पदक प्राप्त हुआ जबकि, वैष्णवी चौधरी को स्वर्ण पदक, लहर सिंह को रजत पदक व काजल मिश्रा को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। अनीता को स्वर्ण पदक, निखिल वर्मा को स्वर्ण पदक, अंकुर आर्य को रजत पदक, श्लोक मिश्रा को कांस्य पदक, संभव प्रकाश को स्वर्ण पदक, दक्ष उपाध्याय को रजत पदक प्राप्त हुआ। जूनियर बालिका वर्ग से नेहा गुप्ता, वैष्णवी चतुर्वेदी, पुष्पांजलि, पलक चौधरी को स्वर्ण पदक मिला।
विज्ञापन

सब जूनियर बालक वर्ग में पुष्पेंद्र को स्वर्ण पदक, अक्षत मिश्रा को रजत, कुंवर कुंज को कांस्य पदक मिला। वहीं देवांश को स्वर्ण, सत्य प्रभात को रजत, विनय चौधरी को कांस्य पदक मिला। जतिन चौधरी को स्वर्ण, अभिमान परवार को रजत, अक्षय प्रताप व पुष्कर गुप्ता को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। निर्भय तिवारी, अविरल चतुर्वेदी को स्वर्ण पदक मिला। प्रतियोगिता के आयोजक प्रत्यूष राज ने बताया कि सीनियर व जूनियर व कैडेट भार वर्ग की प्रतियोगिता शुक्रवार को भी होगी। खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में देवेंद्र शर्मा, अरुण चंद नागर, संदीप चौहान, पीयूष राजभर, पीयूष पटेल, आकाश ने निर्णायक की भूमिका अदा की। विद्यालय के प्रबंधक जसप्रीत छाबड़ा, अर्शदीप कौर, प्रधानाचार्य दीपाली मल्होत्रा ने को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed