{"_id":"612129448ebc3e79e4658e9f","slug":"sports-grounds-will-be-built-in-nine-council-schools-of-mujehna-gonda-news-lko5922521174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजेहना के नौ परिषदीय स्कूलों में विकसित होंगे खेल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजेहना के नौ परिषदीय स्कूलों में विकसित होंगे खेल मैदान
विज्ञापन
गोंडा। ग्रामीण क्षेत्र में खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुजेहना ब्लाक के नौ जूनियर स्कूलों में खेल मैदान का निर्माण कराया जायेगा। इसके बजट की व्यवस्था मनरेगा योजना से की जायेगी।
खेल मैदान विकसित करने के लिए मुजेहना ब्लॉक के नौ स्कूलों का चयन किया गया है।जनित स्कूलों की सूची ब्लाक पर भेज दी गई है। सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने खेल मैदान बनाने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया है।
परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के बीच खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विकास विभाग ने कदम बढ़ाया है। इस योजना के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के उन स्कूलों का चयन किया गया है जहां जमीन तो है लेकिन उसका उपयोग नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
इस खाली पड़ी जमीन पर खेल मैदान बनाए जाने की योजना तैयार की गई है। मनरेगा योजना से इन स्कूलों में खेल मैदान की निर्माण कराया जायेगा। इससे खाली पड़ी जमीन का उपयोग भी हो जायेगा और बच्चों में खेल भावना भी विकसित की जा सकेगी।
परिषदीय स्कूलों में खेल मैदान विकसित हो जाने से छात्र छात्राओं को किताबी शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा। सीडीओ शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर मुजेहना ब्लाक के नौ स्कूल इस योजना के तहत चयनित किए गए हैं। चयनित स्कूलों की सूची ब्लाक मुख्यालय को भेज दी गई है।
मुजेहना के एडीओ पंचायत दिलीप कुमार उपाध्याय ने बताया कि खेल मैदान बनाए जाने के लिए जिन स्कूलों का चयन किया गया है उनमें उच्च प्राथमिक विद्यालय महेशभारी, मेई दूबे , धानेपुर प्रथम, बैजपुर , बनकसिया शिवरतन सिंह , पूरेबोधी , कंपोजिट स्कूल दत्तनगर और प्राथमिक विद्यालय अचलपुर शामिल है।
मनरेगा योजना से इन स्कूलों में खेल मैदान बनाए जाने के निर्देश मिले हैं। खेल मैदान के निर्माण के लिए संबंधित गांवों के पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया है। एडीओ ने बताया कि इन स्कूलों के अलावा जिन स्कूलों में आधा एकड़ से एक एकड़ तक खेल मैदान की भूमि उपलब्ध होगी वहां भी खेल मैदान विकसित करने की प्रक्रिया अमल में लाई जायेगी।