गोंडा। गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के वरिष्ठ ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी नितिन बाल्मीकि और संदीप चौहान को उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ द्वारा आयोजित रेफरी सेमिनार में उत्तीर्ण होने पर उन्हें रेफरी प्रमाण पत्र व आईडी प्रदान की गई।
गोंडा वापसी पर व परीक्षा उत्तीर्ण होने की उपलब्धि पर गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा दोनों खिलाड़ियों को कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, जिला अधिकारी गोंडा मारकंडेय शाही, मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, क्रीड़ा अधिकारी एस अंसारी, क्रिकेट कोच अब्दुल अहद व चांद क्रिकेटर ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। एसोसिएशन के सचिव प्रत्यूष राज ने बताया कि यह जिले के गौरव का विषय है, जहां आज खिलाड़ी नित नए कीर्तिमान हासिल कर रहे हैं। इसके साथ ही इन दो खिलाड़ियों ने रेफरी सेमिनार में ए ग्रेड से उत्तीर्ण होकर जिले का मान बढ़ाया है। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर वरिष्ठ ताइक्वांडो खिलाड़ी व प्रशिक्षक देवेंद्र शर्मा व अरुण चंद्र नागर समेत एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बधाइयां दीं। संवाद