फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sports college to be built in Domakalpi

Gonda News: डोमाकल्पी में बनेगा स्पोर्ट्स कॉलेज

Sun, 19 Oct 2025 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Sports college to be built in Domakalpi
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से 28 सितंबर को बलरामपुर में स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण की घोषणा की थी। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने देवीपाटन मंडल के पहले स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना के लिए भूमि तय कर दी है। करनैलगंज तहसील के डोमाकल्पी गांव में 50 एकड़ भूमि कॉलेज निर्माण के लिए प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि कॉलेज की स्थापना हेतु भूमि का चयन कर लिया गया है। यह कॉलेज सरकार के खेलो उत्तर प्रदेश अभियान के तहत मंडल के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग, खेल उपकरण और प्रतियोगी माहौल प्रदान करेगा। इससे सीमावर्ती जिलों की खेल प्रतिभाओं को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) और बजट प्रस्ताव शीघ्र तैयार करें। निर्माण कार्य की तकनीकी रूपरेखा लोक निर्माण विभाग तैयार करेगा ताकि परियोजना पर जल्द कार्य प्रारंभ किया जा सके। करनैलगंज विधायक अजय सिंह वउत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं देवीपाटन मंडल के नोडल राम बहादुर ने कॉलेज निर्माण पर खुशी जताई। ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव प्रत्यूष राज ने कहा कि स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना से स्थानीय स्तर पर रोजगार और खेल-संबंधी आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों जिलों के युवाओं को मिलेगा अवसर
डोमाकल्पी में प्रस्तावित यह कॉलेज मंडल के चारों जिलों बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती और बहराइच के खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण और प्रतियोगिता का प्रमुख केंद्र बनेगा। प्रशासन का मानना है कि इससे न सिर्फ युवाओं को खेलों की दिशा में प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि सामाजिक जागरूकता और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि जिले के युवाओं में अपार ऊर्जा और क्षमता है। प्रशासन का प्रयास है कि उन्हें सही दिशा और सुविधाएं मिलें ताकि मंडल के खिलाड़ी भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed