फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   sport

400 मीटर दौड़ में अर्चना व शिवम ने मारी बाजी

Sat, 05 Mar 2022 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
sport
फोटो-6-गोंडा में नेहरू स्टेडियम में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते उप क्रीड़ाधिकारी। (संवाद) - फोटो : GONDA
गोंडा। नेहरू युवा केंद्र की दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता नेहरू स्टेडियम में हुई। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों व टीमों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को वॉलीबाल व कबड्डी का फाइनल मैच खेला गया। वॉलीबाल का मैच दर्जीकुआं व नेहरू केंद्र के बीच खेला गया। जिसमें 6-3 से दर्जीकुआं की टीम विजेता रही। इसी प्रकार कबड्डी मैच बेलसर और इटियाथोक के बीच खेला गया। जिसमें बेलसर की टीम विजयी रही। बालिका खो-खो मैच झंझरी व पंडरी कृपाल के बीच खेला गया। जिसमें पंडरी कृपाल की टीम विजयी रही। इसी तरह एकल खेल विधा गोला फेंक में शाहीन प्रथम, क्षमा श्रीवास्तव द्वितीय व विदुशी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

बालक वर्ग में सफी प्रथम, राशिद द्वितीय, शुभम पाठक तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में अर्चना दूबे प्रथम, सुधा द्वितीय व मनीषा सिंह तृतीय तथा बालक वर्ग में शिवम् सिंह प्रथम, शिवकुमार द्वितीय व सुशील दूबे तृतीय रहे। लंबी कूद में आलोक प्रथम, भाष्कर मिश्रा द्वितीय व अमित शुक्ला तृतीय व बालिका वर्ग में रोमी साहू प्रथम, मनीषा द्वितीय व रुपिका तृतीय रहीं। सभी खिलाड़ियों को केंद्र के जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति के सदस्य एवं प्रशिक्षक विनय श्रीवास्तव तथा नेहरू स्टेडियम के उप क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर ने ट्रॉफी, मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका रजनीकांत तिवारी ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन विकास तिवारी ने किया। इस दौरान नीलम शुक्ला, नीतू शुक्ला, अंशु पांडेय, सोनम, रिंकी यादव, परमेश्वर दत्त पांडेय, अरविंद तिवारी, जितेंद्र तिवारी, सुमन वर्मा, रविप्रताप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed