फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Special trains will make travel easier on Diwali and Chhath festival

Gonda News: दीपावली और छठ पर्व पर स्पेशल ट्रेनों से आसान होगा सफर

Tue, 07 Oct 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 07 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Special trains will make travel easier on Diwali and Chhath festival
गोंडा। दीपावली और छठ पर्व पर इस बार स्पेशल ट्रेनों के संचालन से सफर आसान होगा। पर्वों पर ट्रेनों में सीटें फुल होने से हर बार लोगों को सफर में दिक्कत उठानी पड़ती थी, लेकिन इस बार स्पेशल ट्रेनों में पर्याप्त सीटें है। इसलिए गैर प्रांत में रहने वाले लोग त्योहार में आसानी से घर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली व छठ पर 16 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें से छपरा से चलने वाली छपरा-अमृतसर पूजा स्पेशल ट्रेन में 10 अक्तूबर को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 708 बर्थ तथा 17 अक्तूबर को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 773 बर्थ उपलब्ध हैं। छपरा से ही चलने वाली छपरा-आनंद विहार टर्मिनल पूजा स्पेशल ट्रेन में 09 अक्तूबर को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 817 एवं शयनयान श्रेणी में 165 बर्थ, 13 अक्तूबर को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 823 एवं शयनयान श्रेणी में 194 बर्थ तथा 16 अक्तूबर को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 809 एवं शयनयान श्रेणी में 226 बर्थ उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

-लालकुआं से चलने वाली लालकुआं-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन में 09 अक्तूबर को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 50, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 206 एवं शयनयान श्रेणी में 130 बर्थ, 16 अक्तूबर को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 27 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 71 बर्थ तथा 23 अक्तूबर को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 02 बर्थ उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मऊ से चलने वाली मऊ-अंबाला कैंट पूजा स्पेशल ट्रेन में 09 अक्तूबर को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 102, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 317 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 113 बर्थ, 16 अक्तूबर को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 100, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 328, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 102 एवं शयनयान श्रेणी में 236 बर्थ, 23 अक्तूबर को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 79, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 315 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 102 बर्थ तथा 30 अक्तूबर को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 01 एवं वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 21 बर्थ उपलब्ध हैं।
- बढ़नी से चलने वाली बढ़नी-अमृतसर पूजा स्पेशल ट्रेन में 15 अक्तूबर को शयनयान श्रेणी में 380 बर्थ, 22 अक्तूबर को शयनयान श्रेणी में 341 बर्थ तथा 29 अक्तूबर को शयनयान श्रेणी में 369 बर्थ उपलब्ध हैं।
- गोमतीनगर से चलने वाली गोमतीनगर-महबूबनगर पूजा स्पेशल ट्रेन में 12 अक्तूबर को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 02 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 325 बर्थ, 19 अक्तूबर को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 471 एवं शयनयान श्रेणी में 75 बर्थ तथा 26 अक्तूबर को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 457 एवं शयनयान श्रेणी में 254 बर्थ उपलब्ध हैं।

- मऊ से चलने वाली मऊ-सूरत पूजा स्पेशल ट्रेन (05017) में 18 अक्तूबर को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 22 एवं शयनयान श्रेणी में 136 बर्थ उपलब्ध हैं।
- बढ़नी से चलने वाली बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस पूजा स्पेशल ट्रेन में 09 अक्तूबर को शयनयान श्रेणी में 218 बर्थ, 16 अक्तूबर को शयनयान श्रेणी में 450 बर्थ तथा 23 अक्तूबर को शयनयान श्रेणी में 392 बर्थ उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed