{"_id":"603bc9b28ebc3ee90d7e75c6","slug":"special-management-of-police-will-be-in-election-at-2800-booths-gonda-news-lko5672366154","type":"story","status":"publish","title_hn":"2800 बूथों पर चुनाव में रहेगा पुलिस का खास प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2800 बूथों पर चुनाव में रहेगा पुलिस का खास प्रबंध
विज्ञापन
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 26.53 लाख मतदाताओं को सुरक्षा का माहौल देने की तैयारी पुलिस ने शुरू कर दिया है। 4195 मतदेय स्थलों की पड़ताल शुरू हो गई है और इसमें से 2800 बूथों पर सुरक्षा के लिए पुलिस का खास प्रबंध रहेगा।
इन बूथों को संवेदनशील प्लस की श्रेणी तय करने के लिए थानों में सूची तैयार हो रही है। 17 थानों की पुलिस चार श्रेणियों में बूथों को तय करने की कवायद में जुटी है।
जिले में पंचायत चुनाव कराने के लिए प्रशासन के साथ ही पुलिस ने भी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने चुनाव सेल स्थापित करके तैयारियों को पूरा करने के हिदायत दिए हैं। जिले के 1214 पंचायतों में से 1204 पंचायतों में प्रधान पदों के साथ ही पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव होंगे।
विज्ञापन
इसके लिए 1480 मतदान केंद्रों पर 4195 मतदेय स्थल तय किए गए हैं। जहां पर 26.53 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अपने पसंद के प्रत्याशी का चुनाव करेंगे। मतदाताओं को सुरक्षा का माहौल देने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
2800 मतदेय स्थलों को अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखने की कवायद हो रही है। इसके साथ ही 750 के करीब मतदेय स्थलों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा जा सकता है। इसके साथ ही 400 के करीब बूथों को संवदेनशील घोषित किया जा सकता है।
इसके बाद 245 बूथों को ही सामान्य श्रेणी में शामिल किया जा सकता है। इसके लिए थानों की पुलिस अभी खाका तैयार कर रही है। बूथों की श्रेणी तय करने के लिए पुलिस गांवों की स्थिति का आकलन कर रही है। गांवों में हुए विवादों की रिपोर्ट तैयार करने के साथ ही गांवों के लोगों के क्रियाकलापों की सूची तैयार कर रहे हैं।
चुनाव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ऐसे लोगों को सूचीबद्ध करने के लिए छानबीन शुरू कर दिया है। गांवों में ऐसे लोगों की तलाश पुलिस कर रही है जो चुनाव के समय विवाद कर करते हैं। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव में खलल डालने वालों को पाबंद किया जाएगा।
इसके लिए करीब 50 हजार लोगों को सूचीबद्ध किया जा सकता है। इसके साथ ही गुंडा के तहत भी ज्यादा विवादित लोगों को जिला बदर किया जा सकता है। यही नही शांति भंग की आशंका में पांच लाख की जमानत में पाबंदी की कार्रवाई होगी। चुनाव के दौरान विवाद करने पर उनसे जमानत की राशि वसूल की जाएगी।
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन थाना क्षेत्र के मतदान केंद्रों को संवेदनशीलता के आधार पर श्रेणीबद्ध की कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि पिछले प्रधानी चुनाव में हुई मारपीट के आधार पर मतदेय स्थलों की श्रेणी तय की जा रही है।
75 ग्राम पंचायतों में कुल 89 मतदान केंद्र व 256 मतदेय स्थल हैं। जिनमें से 180 मतदेय स्थलों को अति संवेदनशील प्लस (70.3%), 47 मतदेय स्थलों को अति संवेदनशील (18.3 %), 24 मतदेय स्थलों को संवेदन शील ( 9.4 %) श्रेणी में रखा गया है।
क्षेत्र में कुल पांच मतदेय स्थल ही सामान्य की श्रेणी में हैं। क्षेत्र के असलहा लाइसेंस धारकों को अपने असलहे थाने या शस्त्र विक्रेताओं की दुकानों पर जमा करने की सूचना दी जा रही है। वहीं खरगूपुर थाने में आम लोगों के साथ बैठक कर थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने लोगों से रणनीति तैयार किया। हिदायत दी कि चुनाव में किसी तरह से कोई खलल न डाले।