{"_id":"649f15c12efc18e45e0dbf78","slug":"special-communicable-disease-control-campaign-from-today-gonda-news-c-13-1-312972-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान आज से
Fri, 30 Jun 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। शासन के निर्देश पर शनिवार से जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत होगी। पहले चरण में 15 जुलाई तक 11 विभागों के सहयोग से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही साफ-सफाई कराई जाएगी। दूसरे चरण में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर बीमार लोगों की कुंडली तैयार करेंगी।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा शनिवार को जागरूकता के लिए वाहनों को रवाना करेंगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करेगा। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि जिले में जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) व एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) पर प्रभावी ढंग से काबू किया गया है। ऐसे में वायरस व बैक्टीरिया जनित बीमारियों से बचाव के लिए अभियान समय-समय पर चलाया जा रहा है।
जिलेभर में 3,404 आशा व 3,121 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे करेंगी और संक्रामक रोग से ग्रस्त लोगों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को देंगे। ताकि बीमार लोगों का समय से उपचार कराया जा सके। अभियान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, कृषि एवं सिंचाई और पशुपालन विभाग सहित 11 विभागों के सात हजार कर्मचारी सहयोग करेंगे।