फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Special camps will be held at 52 locations across four blocks today.

Gonda News: चार ब्लॉकों में आज 52 स्थानों पर लगेगा विशेष शिविर

Sun, 28 Jun 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 28 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Special camps will be held at 52 locations across four blocks today.
करनैलगंज (गोंडा)। तहसील क्षेत्र के किसानों को एक ही स्थान पर दो महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा के निर्देश पर चारों विकास खंडों में 52 स्थानों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां फॉर्मर रजिस्ट्री के साथ-साथ अंश निर्धारण (बंटवारा/हिस्सेदारी निर्धारण) का कार्य भी किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने सभी राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों, ग्राम पंचायत अधिकारियों तथा ग्राम विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहकर अभियान की निगरानी करने और अधिक से अधिक किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शिविरों में जन सेवा केंद्रों के माध्यम से पंजीकरण कराया जाएगा, जबकि राजस्व कर्मी गांवों में पहुंचकर भी किसानों की सहायता करेंगे। उन्होंने बताया कि जिन किसानों के भूमि अभिलेखों में अंश निर्धारण की आवश्यकता है, उनके मामलों का भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा, ताकि भविष्य में भूमि संबंधी विवाद और अभिलेखीय समस्याओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed