फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SP workers vocal against oppression, submitted memorandum

Gonda News: उत्पीड़न के खिलाफ सपाई मुखर, सौंपा ज्ञापन

Sat, 06 Dec 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 06 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
SP workers vocal against oppression, submitted memorandum
अंबेडकर चौराहे के पास एकत्र सपाई। स्रोत: सोशल मीडिया 
गोंडा। वीरपुर कटरा के रहने वाले सपा नेता अर्जुन प्रसाद गोस्वामी के खिलाफ की गई जिला बदर की कार्रवाई से सपाइयों में नाराजगी है। शनिवार को पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे की अगुवाई में सपाइयों ने अंबेडकर चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक ने कहा कि अर्जुन प्रसाद गोस्वामी वर्ष 2015 से 2020 तक वीरपुर कटरा के प्रधान रह चुके हैं। जिला पंचायत सदस्य व नगर पंचायत का चुनाव लड़ चुके हैं। इनके ऊपर मारपीट के सिर्फ दो मुकदमे हैं। द्वेष की भावना से प्रेरित होकर उन्हें जिला बदर किया गया है। जिले में दर्जनों गंभीर आपराधिक मुकदमे वाले लोग सत्ता के संरक्षण में घूम रहे हैं। पंचायत चुनाव में अर्जुन शामिल न हों, इसी कारण से उन पर जिला बदर की कार्रवाई कराई गई है। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सीआरओ महेश प्रकाश को सौंपा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन, पूर्व एमएलसी महफूज खां, मसूद आलम खां, पंकज गोस्वामी, दिनेश गोस्वामी, रामअवध गोस्वामी सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed