फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SP workers took out a 'Jan Aakrosh' foot march

Gonda News: सपाइयों ने जन आक्रोश पदयात्रा निकाली

Mon, 27 Jul 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 27 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
SP workers took out a 'Jan Aakrosh' foot march
कलेक्ट्रेट में जुटे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता। -संवाद
गोंडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को सपा नेता सूरज सिंह के नेतृत्व में जन आक्रोश पदयात्रा निकाली गई। नगर कोतवाली के पास स्थित एक होटल से शुरू हुई पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। तिरंगा और पार्टी के झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को 22 सूत्री मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पेपर लीक बंद करो, शिक्षा का सम्मान बचाओ और हर बेटी की यही पुकार, बंद करो उत्पीड़न और अत्याचार... जैसे नारों से शहर गूंज उठा। जुलूस के चलते कुछ समय के लिए प्रमुख मार्गों पर यातायात भी प्रभावित रहा। ज्ञापन में खाद और रसोई गैस की उपलब्धता, शहर में जलभराव, बिजली संकट, जर्जर ट्रांसफार्मर, पुलिस उत्पीड़न, सरकारी अस्पतालों की अव्यवस्था, बजाज चीनी मिल से गन्ना भुगतान, जाम समस्या, बाढ़ व कटान से प्रभावित लोगों को राहत तथा जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े प्रकरण सहित विभिन्न मुद्दे उठाए गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन, पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह, पूर्व एमएलसी महफूज खान, व्यापारी नेता देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट में जुटे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता। -संवाद

कलेक्ट्रेट में जुटे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed