फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SP workers again protest on the road

सपाइयों ने फिर भरी हुंकार, सड़क पर ही दिया धरना

Sun, 13 Dec 2020 08:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
SP workers again protest on the road
गोंडा। किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए रविवार को भी सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। अपने घर में कैद रहे सपा नेता सूरज सिंह की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता बाहर निकल आए। पुलिस के साथ धक्कामुक्की के बाद कार्यकर्ता आगे बढ़े मगर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

सपा नेता सूरज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार सपा से डर गई है, तभी सुबह से ही उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया। विरोध प्रदर्शन में सपा एमएलसी महफूज खां, विजय मिश्र, सुरेश पाठक, नंदकुमार, नंदराम यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर गौरा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन किया गया। पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख बभनजोत ओमप्रकाश सिंह, डिंपल सिंह को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया। पूर्व विधायक रविवार को गौरा विधानसभा क्षेत्र के छपिया ब्लॉक में किसान पदयात्रा निकालने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर इससे पहले ही मनकापुर सीओ राम भवन यादव, उपजिलाधिकारी हीरालाल, खोड़ारे थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ उनके आवास पर पहुंच गए और पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह, उनके भाई व ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश सिंह मुंशी व पुत्र डिंपल सिंह को नजरबंद कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्र हो गई।

मगर पदयात्रा निकालने की अनुमति नहीं मिल सकी। बाद में पूर्व विधायक ने अपने आवास पर ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मनकापुर को दिया। इस मौके पर डॉ. अब्दुस्सलाम, रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान, दिलीप वर्मा, महबूब अहमद, रामजीत निषाद, जगदीश यादव, अरविंद यादव, बाबर हुसैन, जानकी राम वर्मा, आनंद मिश्र, अब्दुल अजीज, केके गुप्ता, रमेश जायसवाल, गुलजार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed