फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SP showed power by winning, eyes on 2022

सपा ने जीत हासिल कर दिखाया दम, 2022 पर नजर

Sat, 10 Jul 2021 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
SP showed power by winning, eyes on 2022
गोंडा। रूपईडीह ब्लाक में समाजवादी पार्टी ने शानदार जीत हासिल कर सत्ता पक्ष को संदेश दिया है। मिशन 2022 पर पार्टी की निगाहें अब और गहरी हो गई हैं। पार्टी के सबसे दमदार नेता रहे पूर्व मंत्री स्व. विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के निधन के बाद पार्टी को गहरा झटका लगा था।
विज्ञापन

रूपईडीह ब्लाक की कमान पूर्व मंत्री के भतीजे सदर विधानसभा से प्रत्याशी रहे सूरज सिंह ने संभाला और चाचा महेश सिंह, नरेंद्र सिंह के साथ मिलकर जीत हासिल कर मजबूत स्थिति का संदेश दिया है।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव में विपक्ष की भूमिका का संदेश रूपईडीह ब्लाक में सपा से बबिता सिंह ने जीत हासिल करके दिया है। रूपईडीह ब्लाक में 125 मतदाताओं में 100 मत हासिल करके सपा ने करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव की रणनीति पर नजर दौड़ाएं तो पूर्व मंत्री के भाई महेश सिंह और नरेंद्र सिंह के साथ युवा नेता सूरज सिंह ने अहम भूमिका निभाई। रूपईडीह की जीत से सपा के नेताओं का उत्साह बढ़ा दिखा।

बड़ी संख्या में रूपईडीह में सपा के कार्यकर्त्ता पूरे जोश से जुटे दिखे। यहां की जीत इन मायनों में भी अहमियत रखती है कि 11 ब्लाकों में पार्टी को प्रत्याशी ही नही मिले थे। ऐसे में शानदार जीत हासिल करना एक बड़ा संदेश है। एक बार फिर लोगों को पूर्व मंत्री स्व. पंडित सिंह की यादें आती दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed