फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SP sees even dividing words among Hindus and Muslims

अब्बाजान पर घमासान: शब्दों को भी हिंदू मुस्लिम की दृष्टि से देखती है समाजवादी पार्टी

Thu, 19 Aug 2021 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
SP sees even dividing words among Hindus and Muslims
गोंडा के कटरा शिवदयाल्रगंज में दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते गृह राज्य मंत्री - फोटो : GONDA
गोंडा। अब्बाजान को लेकर प्रदेश में मचे सियासी घमासान में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी भी कूद पड़े हैं। बृहस्पतिवार को जन आशीर्वाद यात्रा लेकर गोंडा पहुंचे केंद्रीय गृहराज्य मंत्री ने इस मुद्दे पर सपा को घेरते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी शब्दों को भी हिंदू मुस्लिम की दृष्टि से देखती है, जबकि भारतीय जनता पार्टी देश की संस्कृति पर भरोसा करती है और सभी धर्मों का सम्मान करती है।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए मंत्री अपने क्षेत्र में नहीं जा सके थे। इसी लिए प्रधानमंत्री मोदी ने सभी को अपने अपने क्षेत्र में जाकर जनता का आशीर्वाद लेने का निर्देश दिया है। इसी के अनुपालन में यह यात्रा चल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि सत्ता में आने के बाद भाजपा ने अपने हर वादे को पूरा किया है। चाहे वह धारा 370 हटाने की बात हो या फिर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मामला, मोदी सरकार अपने हर वादे पर खरा उतरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मानसून सत्र में हुए हंगामे को लेकर विपक्षी दलों पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों ने लोकसभा की परंपराओं को तोड़ कर मानसून सत्र को पूरी तरह नकारात्मक बनाने का काम किया है। जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।
इसके पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, महेश नारायण तिवारी, मीडिया प्रभारी विष्णु प्रताप शुक्ला समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने जन आशीर्वाद यात्रा के साथ पहुंचे केंद्रीय गृहराज्य मंत्री का गोंडा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने शायर मुनव्वर राना के यूपी में तालिबान जैसे हालात वाले बयान पर भी पलटवार किया और कहा कि मुनव्वर राना जैसे लोगों को देश के संविधान पर विश्वास नहीं हैं।
जिले के सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस वार्ता में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री ने कहा कि जिसका खुद का बेटा अपने पर गोली चलाकर सगे चाचा को फंसाने का प्रयास करे और जब कानून इस अपराध के लिए सजा देने का कार्य करता है तो उन्हें यह तालिबानी कानून नजर आता है। सच्चाई तो यह है कि मुनव्वर राना जैसों को देश के संविधान पर ही भरोसा नहीं है।

जन आशीर्वाद यात्रा और मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के दौरान एक बार केंद्रीय मंत्री की जुबान फिसल गई। मोदी सरकार के कार्यकाल का उल्लेख करते समय केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2007 से मोदी सरकार सत्ता में रहकर काम कर रही है। हालांकि बाद में अपनी भूल सुधारते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में मोदी सरकार सत्ता में आई थी और आपने कार्यों के दम पर वर्ष 2019 में दोबारा भारी बहुमत से सत्ता में वापसी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed