{"_id":"611557d08ebc3efce2509038","slug":"sp-ordered-departmental-action-against-the-si-and-constable-gonda-news-lko591092415","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने दरोगा व सिपाही के खिलाफ दिए विभागीय कार्यवाही के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने दरोगा व सिपाही के खिलाफ दिए विभागीय कार्यवाही के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के सोनवार गांव के मजरे गडरियनपुरवा में तालाब में डूबने से हुई किशोरी की मौत के बाद शव को ठेलिया से पहुंचवाने के आरोपी दरोगा और सिपाही को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने दरोगा व सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के आदेेश दिए हैं।
बता दें कि कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम कमालपुर निवासी पृथ्वीपाल की पुत्री कुसुम (17) अपनी मां के साथ मौसी बिट्टू देवी के यहां इसी कोतवाली क्षेत्र के सोनवार गांव के मजरे गडरियन पुरवा आई थी। मंगलवार की रात वह बिना बताए किसी कार्य से बाहर निकली और पास के तालाब के पास पहुंच गई। जिसमें डूबकर उसकी मौत हो गई थी।
बुधवार की सुबह किशोरी के मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। खेतों में अधिक पानी भरा होने के कारण मौके तक कोई वाहन नहीं पहुंच सका। इसलिए शव को ठेलिया से सड़क तक भेजा गया। मगर ठेलिया पर शव भेजने की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय ने एम्बुलेंस बुलवाकर शव उससे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। ठेलिया पर शव भिजवाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने टीम भेजकर जांच कराई।
विज्ञापन
एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच में पता चला कि रास्ता खराब होने के कारण गड़रियनपुरवा से सड़क तक ठेलिया पर शव लाया गया था। जांच के बाद ठेलिया से शव भिजवाने के आरोप में दरोगा सुनील सिंह व सिपाही बिंद्रेश कुुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि दोनों को खिलाफ विभागीय कार्यवाही के आदेश किए हैं।