फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SP leader counted the work of Akhilesh government

सपा नेता मसूद को मंडल में सपा सरकार की उपलब्धियां गिनान की मिली जिम्मेदारी

Tue, 28 Sep 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
SP leader counted the work of Akhilesh government
गोंडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अखिलेश यादव ने सपा नेता मसूद आलम को देवीपाटन मंडल की सभी विधानसभा क्षेत्रों में चौपाल लगाकर सपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

मसूद आलम ने बताया कि अध्यक्ष के निर्देश पर विधानसभा मेहनौन, कटरा बाजार, तरबगंज, गोंडा सदर में चौपाल कार्यक्रम कर समाजवादी पार्टी की नीतियों व सपा सरकार में किये गए विकास कार्यों को आम जन तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को विधान सभा गोंडा में ग्राम सलात पुरवा, मंडईया चौराहा, महारानी गंज, साहबगंज, केशवपुर पहड़वा, पटेल नगर में चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मसूद आलम खां ने कहा कि प्रदेश की जनता की महंगाई से कमर टूट चुकी है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानों तहसीलों में भ्रष्टाचार चरम पर है और वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम है। छुट्टा जानवरों से किसानों का बुरा हाल है। प्रदेश की जनता इस सरकार से दुखी है और वह अखिलेश यादव की सरकार लाना चाहते हैं। इस सरकार में सिर्फ उद्योगपति और धन्ना सेठ व बड़े लोग ही सुखी हैं।
पूर्व प्रत्याशी सूरज सिंह ने कहा कि भाजपा एक झूठ आधारित पार्टी है इसकी सोच गरीब विरोधी है। इस सरकार का अंत होना निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed