फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SP infuriated by Pandit Singh's comment, protests

Gonda News: पंडित सिंह पर टिप्पणी से भड़क सपाई, प्रदर्शन

Mon, 10 Nov 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 10 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
SP infuriated by Pandit Singh's comment, protests
सपा कार्यालय पर प्रदर्शन करते छात्रसभा के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन 
गोंडा। सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह पर कटरा बाजार के भाजपा विधायक बावन सिंह की ओर से की गई टिप्पणी का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारियों ने कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मुख्य मार्ग पर आना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन

छात्रसभा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री पंडित सिंह ने जीवनभर जनता के लिए काम किया। वह लोगों के हर सुख-दुख में यथासंभव मदद करते थे। कटरा बाजार के भाजपा विधायक बावन सिंह ने गत दिनों पूर्व मंत्री के ऊपर अभद्र टिप्पणी की। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक तुरंत माफी मांगनी चाहिए। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर विनोद श्रीवास्तव, राम सबूरे मिश्र, राजेश मिश्र, अफजल खान, दीपू यादव, संजय साहू, विकास गुप्ता, लिटिल गुप्ता, विशाल सिंह, अतुल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दरअसल, भाजपा कार्यालय में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक बावन सिंह ने पूर्व मंत्री पंडित सिंह पर सपा के कार्यकाल के दौरान अवैध खनन करने वालों से संपर्क में रहने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed