फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SP, BSP and Congress snatched away the rights of fishermen community

Gonda News: सपा, बसपा व कांग्रेस ने छीना मछुआ समाज का अधिकार

Tue, 21 Jan 2025 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 21 Jan 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
SP, BSP and Congress snatched away the rights of fishermen community
छपिया के चांदनी चौक पर कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते डॉ. संजय निषाद। -संवाद
तरबगंज/मसकनवा (गोंडा)। निषाद पार्टी के अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। कहा कि सपा,बसपा,कांग्रेस ने मछुआ समुदाय के लोगों से वोट लेकर उनके अधिकार को छींन लिया है। मछुआ समाज को अपने संवैधानिक अधिकार के लिए जागरूक होना पड़ेगा।
विज्ञापन

सोमवार को देर शाम संवैधानिक अधिकार न्याय यात्रा लेकर छपिया के चांदनी चौक पहुंचे संजय निषाद का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. विक्रम निषाद ने किया। इस मौके पर विक्की मिश्रा, सोनू पांडेय, डॉ. विशाल निषाद, राम मिलन निषाद, संतोष निषाद, सिद्धार्थ त्रिपाठी, विवेक मिश्रा, दिनेश कश्यप, मथुरा राजभर, चिंताराम वर्मा आदि रहे। वहीं तरबगंज के बनगांव में भी कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने अपने समाज को जागरूक करते हुए कहा कि दलित दलदल से बाहर तभी आया है, जब उनका कोई दल बना है। कांशीराम व मुलायम सिंह यादव ने अपने समाज का नेतृत्व कर दल बनाया व उनके उत्थान के लिए कार्य किया। लेकिन मछुआ समाज का अधिकार छीना गया। किसी भी समस्या का समाधान नेता से नही नीति से होता है। उन्होंने कानूून की किताब पढ़कर अपने अधिकारों को जानने की बात कही। इस दौरान ग्राम प्रधान मंजीत सिंह, रामानंद निषाद, सोनू निषाद, दुर्गा प्रसाद, केदार निषाद, कृष्णचंद्र, पन्नालाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed