फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Songs of Chhath Maiya echo on Saryu banks and ponds

Gonda News: सरयू तट व तालाबों पर गूंजे छठ मइया के गीत

Thu, 07 Nov 2024 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 07 Nov 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Songs of Chhath Maiya echo on Saryu banks and ponds
बभनजोत के बुक्कनपुर में छठ पूजन करतीं महिलाएं। - संवाद
गोंडा। सूर्यदेव की पूजा, प्रकृति उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा में व्रतियों ने अपने पुत्र व परिवार के स्वास्थ्य, संपन्नता और दीर्घायु के लिए 36 घंटे का निराजल व्रत रखा। बुधवार को खरना के साथ ही महापर्व शुरू हो गया था। बृहस्पतिवार शाम सूर्यास्त के समय अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की। पिछली सदी में छठ पूजा का जो महत्व सिर्फ बिहार या उत्तर प्रदेश के कुछ पूर्वी जिलों तक सीमित था, वह आज विराट रूप में संपूर्ण उत्तर भारत में महापर्व के रूप में धूमधाम से मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

व्रती महिलाओं का समूह बृहस्पतिवार को समीपवर्ती सरोवरों व घाटों पर सायंकाल पांच बजे से पहुंचने लगा। महिलाओं ने जल में खड़ी होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और वापसी में ढोल-मंजीरे की तान पर दुखवा मिटाई छठी मैया, रउवे असरा हमार। सबके पुरावेली मनसा, हमरो सुन लीं पुकार... आदि पारंपरिक गीतों के साथ ही स्वर कोकिला शारदा सिन्हा, मैथिली ठाकुर, मालिनी अवस्थी व अंजू उपाध्याय के गाए गीतों को भक्तिभाव से गाया। अब व्रतधारी श्रद्धालु छठ मैया के पूजन की सामग्री चावल का गुड़ मिला ठेंकुआ, पीठा, गन्ना, फल आदि पकवान बांस के सूप व बंहगी में सजाकर शुक्रवार को प्रात: साढ़े पांच बजे अरुणोदय सूर्य की पूजा कर छठी मैया के चार दिवसीय पर्व का उद्यापन करेंगी।
विज्ञापन


करनैलगंज संवाद के अनुसार सरयू घाट पर छठ पूजा को लेकर जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों महिलाओं ने सरयू नदी में सूर्य को अर्घ देकर पूजन किया। सरयू घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ नगर पालिका करनैलगंज की तरफ से पंडाल लगाकर साजसज्जा और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर इंतजाम किए गए थे। सरयू घाट पर साफ-सफाई के साथ-साथ बैरिकेडिंग व प्रकाश व्यवस्था भी की गई थी। एएसपी राधेश्याम राय भी परिवार के साथ पूजन करने पहुंचे। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम भारत भार्गव, तहसीलदार मनीष कुमार, सीओ उमेश्वर प्रभात सिंह, प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक आदि मौजूद रहे। पूरे अजब कोनिया मांझा में छठ पूजा को लेकर मेला लगा। जिसमें दूरदराज के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरबगंज संवाद के अनुसार क्षेत्र के पथार गांव में छठ व्रतधारियों के लिए विशेष रूप से सजाए गए अमृत सरोवर पर बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने फीता काटकर छठपर्व महोत्सव को शुभारंभ किया। इसके बाद सूप में नारियल आदि पूजन सामग्री के साथ महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश पांडेय, जिपं सदस्य रामधोख मिश्र, प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप सिंह, गोपाल सिंह, डॉ. ईबी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
बभनजोत के बुक्कनपुर में शहीद भगत सिंह अमृत सरोवर में महिलाओं ने छठ पर्व मनाया। प्रधान कन्हैया बख्श सिंह ने बताया कि महापर्व को लेकर पहले से ही तैयारियां कर ली गई थीं।


एसपी विनीत जायसवाल ने खैरा भवानी मंदिर परिसर व घाट का निरीक्षण किया। व्रतियों की सुरक्षा में लगे महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई का भी जायजा लिया। कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट है। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। इसके अतिरिक्त एंटी रोमियो टीम भी सक्रिय है। सरोवर व नदी के तटों पर गोताखोर भी मुस्तैद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed