फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Song and music of Sonu Nigam will be seen in Chhath album

छठ पर्व के एलबम में दिखेगा सोनू निगम का गीत-संगीत

Mon, 25 Oct 2021 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Song and music of Sonu Nigam will be seen in Chhath album
नवाबगंज में संगीतकार सोनू निगम के आने पर स्वागत करते सांसद कैसरगंज। - फोटो : GONDA
गोंडा। फिल्मी सितारों का इन दिनों गोंडा के नवाबगंज में जमावड़ा है। सोमवार को मशहूर गायक सोनू निगम भी नवाबगंज के नंदनी नगर पहुंचे। सोनू को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

वे वेब सीरीज की प्रपंच की शूटिंग के दौरान यहां आये हैं। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोनू निगम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों से प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग हो रही है। जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिले हैं।
विज्ञापन

बता दें कि भोजपुरी के स्टार पवन सिंह नवाबगंज के नंदनी नगर में वेब सीरीज प्रपंच की शूटिंग कर रहे हैं। वे पिछले कई दिनों से नवाबगंज के नंदिनीनगर महाविद्यालय में रुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजपुरी स्टार पवन सिंह अपने वेब सीरीज की शूटिंग के साथ ही छठ पर्व पर एक एल्बम भी तैयार करा रहे हैं। छठ पर्व के एलबम से उन्होंने संगीतकार सोनू निगम को भी जोड़ा है। पवन सिंह के बुलावे पर सोनू निगम यहां छठ के एलबम में संगीत व गीत देने के लिए यहां पहुंचे हैं।

नवाबगंज के रहने वाले राकेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र के लिए यह गौरव की बात है कि अक्सर फिल्मों की शूटिंग यहां हो रही है। बीते साल में आश्रम की शूटिंग भी नंदिनी नगर महाविद्यालय में हुई थी। जिसके लिए फिल्म स्टार बॉबी देयोल यहां कई दिनों तक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed