फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sonakshi topper in rangoli

रंगोली में सोनाक्षी अव्वल

Sun, 03 Jan 2016 10:41 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Jan 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
एमएलके महाविद्यालय में चल रहे संस्थापक सप्ताह अंतर्गत रविवार को रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली में सोनाक्षी व मेहंदी में साक्षी गुप्ता ने बाजी मारी। रविवार को डॉ. रेखा विश्वकर्मा के संयोजकत्व में ओंकार पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. दिव्यदर्शन तिवारी, डॉ. राजीव रंजन व डॉ. अनामिका सिंह ने गुणवत्ता के आधार पर बीएड की छात्रा सोनाक्षी को पहला, एमएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा अंशू शर्मा को दूसरा तथा बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा अमूल्या को तीसरा स्थान दिया।
विज्ञापन


प्रगति श्रीवास्तव व भानुप्रिया को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। मेहंदी प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा साक्षी गुप्ता ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा महिमा सोनी ने द्वितीय तथा बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रीति गौतम व सौम्या शुक्ला ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया व बीएड की छात्रा चारु शर्मा को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में डॉ. एसपी मिश्रा, डॉ. निर्मला देवी व डॉ. वीना सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उन्हें प्रतियोगिता की बारीकियों के बारे में बताया।


सांस्कृतिक निदेशक डॉ. नीरजा शुक्ला ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में डॉ. पीएन पाठक, डॉ. केके सिंह, डॉ. मनोज सिंह, प्रतिची सिंह, मणिका मिश्रा व सीमा पांडेय आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed