फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   son of bjp mla and clerk became civil judge

Gonda News: भाजपा विधायक व लिपिक का बेटा बना सिविल जज

Wed, 30 Aug 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 30 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
son of bjp mla and clerk became civil judge
गोंडा। जिले के दो युवाओं ने अपनी मेधा का परचम लहराया है। सिविल लाइंस निवासी मनीष कुमार व जानकीनगर कॉलोनी निवासी सिद्धांत सोलंकी का चयन सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर हुआ है।
विज्ञापन

बलरामपुर सदर सीट से भाजपा विधायक पल्टूराम के बेटे मनीष कुमार उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पीसीएस जे परीक्षा 2022 उत्तीर्ण कर सिविल जज जूनियर डिवीजन बन गए हैं। उन्हें 164वीं रैंक मिली है। इसके पहले उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग वर्ष 2022 की परीक्षा में 35वीं रैंक हासिल कर मनीष सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर चयनित हुए थे। मनीष की प्रारंभिक शिक्षा गोंडा शहर से हुई है। उन्होंने क्लैट उत्तीर्ण कर डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और बेहतर अंकों से एलएलबी ऑनर्स की डिग्री हासिल की। बेटे के सिविल जज बनने पर पिता पल्टूराम, मां व पूर्व जिपं अध्यक्ष ज्ञानमती, नरेंद्र सिंह, विक्रमवीर शुक्ल, रामप्रताप शुक्ल, बृजेश सिंह सहित अन्य ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन

जानकीनगर निवासी सिद्धांत सोलंकी को उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पीसीएस जे परीक्षा में 27वीं रैंक मिली है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा शहर के फातिमा स्कूल से हुई। इसके बाद इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय दिल्ली से एलएलबी उत्तीर्ण किया। सिद्धांत की मां शैलबाला सिंह दीवानी न्यायालय में लिपिक हैं। सिद्धांत के सिविल जज बनने पर पिता गुलाब सिंह, माता शैलबाला सिंह, चाचा इंद्र बहादुर सिंह, चाची डॉ. अनामिका सिंह, बहन अपूर्वा प्रियदर्शनी, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी सहित अन्य ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed